नोएडा प्राधिकरण का दो दिवसीय गुलदाऊदी शो आज से, सांसद डॉ महेश शर्मा करेंगे उद्घाटन

NCRKhabar Mobile Desk
1 Min Read

राजेश बैरागी । नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग व फ्लोरीकल्चर सोसायटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय गुलदाऊदी शो आज से प्रारंभ होगा। सेक्टर 33 स्थित हेलीपैड ग्राउंड पर आयोजित होने वाले इस वार्षिक शो में दर्जन भर से अधिक गुलदाऊदी फूलों की प्रजातियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image
img202412121602247604089203226999456

उद्यान विभाग के निदेशक आनंद मोहन सिंह ने बताया कि गुलदाऊदी सर्दी के मौसम के फूलों का अग्रदूत है। सबसे पहले खिलने वाले इस फूल की दर्जनों किस्में और रंग होते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार मुख्य कार्यपालक अधिकारी लोकेश एम के निर्देशानुसार शो को खास बनाया गया है।

इसके लिए शहर के दो दर्जन स्कूलों, कंपनियों, संस्थाओं, पुष्प प्रेमियों को गुलदाऊदी पुष्पों को प्रदर्शित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। नोएडा शिल्प हाट के निकट शिवालिक पार्क में लगभग पांच एकड़ भूमि पर आयोजित किया जाने वाली इस पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन आज शनिवार को सांसद डॉ महेश शर्मा करेंगे जबकि कल रविवार को विधायक पंकज सिंह के हाथों प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण के साथ शो का समापन होगा। इस शो पर प्राधिकरण 25 से 30 लाख रुपए खर्च कर रहा है।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है