संभल में 46 साल बाद खुला शिव मंदिर; 1978 में दंगे के बाद हिंदू परिवार ने छोड़ा था घर

superadminncrkhabar
1 Min Read

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के महमूद खां सराय में एक बंद मकान में शिव मंदिर मिला है। यह मकान 1978 के दंगे के दौरान हिंदू परिवार का था। बताया जा रहा है कि तब से यह बंद पड़ा था।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

शनिवार को यहां साफ-सफाई का काम पूरा किया गया है और हिंदुओं ने पूजा-अर्चना शुरू कर दी है। इस मौके पर हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा आसमान गूंज उठा। बता दें कि ये शिव मंदिर सपा सांसद ज़ियाउर्रहमान बर्क के घर से कुछ ही दूरी पर स्थित है।

इस मामले में संभल की एसडीएम वंदना मिश्रा ने कहा कि जब हम बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चला रहे थे तो हमें एक मंदिर मिला। इलाके के लोगों ने बताया कि मंदिर 1978 से बंद है। मंदिर को खोल दिया गया है और साफ-सफाई की गई है। मंदिर पर से अतिक्रमण हटाया जाएगा।वहीं, एडिशनल एसपी श्रीश चंद्र ने कहा कि हमें मंदिर के सामने एक प्राचीन कुएं के बारे में जानकारी मिली थी। खुदाई करने पर क्षेत्र में एक कुआं मिला है।

Share This Article