main newsएनसीआरगौतम बुद्ध नगरयीड़ा

यमुना प्राधिकरण में 76वें गणतंत्र दिवस पर हुआ कार्यक्रम

यमुना प्राधिकरण में 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी कपिल सिंह ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। उपस्तिथ लोगों को संविधान की शपथ दिलायी। अपने सम्बोधन में गणतंत्र को प्राप्त करने में की गई कुर्बानियो और इसके मायने के बारे में विस्तार से बताया साथ ही संविधान में वर्णित कर्तव्यों के पालन पर ज़ोर दिया।उन्होंने प्राधिकरण की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए भविष्य की कार्य योजना भी बताईI

इस अवसर पर  विशेष कार्यधिकारी शैलेन्द्र भाटिया ने स्वतंत्रता और गणतंत्र  की प्राप्ति के इतिहास की व्यापक जानकारी दी। 1757 के प्लासी युद्ध से लेकर, 1857 के प्रथम  स्वतंत्रता संग्राम तक एवं 1857 से 1947 तक के स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न पड़ावों और और 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू होने और इसके विकास क्रम की जानकारी दी।

श्री भाटिया ने बताया की गत 75 सालों में भारत द्वारा स्वास्थ्य उपलब्धि, खाद्यान्न उपलब्धि, अंतरिक्ष विज्ञान में उपलब्धि, मानव विकास में उपलब्धि, निष्पक्ष चुनाव और सफल जनतंत्र की उपलब्धि, भारतीय सेना की उपलब्धि, कंप्यूटर और डिजिटल में उपलब्धि,भारतीयों की विदेशों में उपलब्धि आदि  हमें गर्व करने का अवसर देते है।इन्होंने जेवर एयरपोर्ट की स्थापना से इस क्षेत्र में होने वाले आगामी विकास की भी चर्चा की।

विशेष कार्याधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने संविधान निर्माण के इतिहास पर प्रकाश डाला . महाप्रबंधक वित्त विशम्भर बाबू और अन्य अधिकारिओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये।गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर कपिल सिंह व् अन्य अधिकारिओं ने ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्कूली बच्चों और शिक्षकों को सम्मानित भी किया।

दिल्ली नोएडा, गाज़ियाबाद, ग्रेटर नोएडा समेत देश-दुनिया, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल से जुड़ी हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें या एनसीआरखबर वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें।
Show More

NCRKhabar Mobile Desk

एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है

Related Articles

Back to top button