भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में से एक रवींद्र किशोर सिन्हा (RK Sinha) गंभीर रूप से बीमार होने का समाचार हैं। पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा को एक कार्यक्रम के बाद दिल्ली से नोएडा लौटे हुए 17 जनवरी की देर शाम ब्रेन स्ट्रोक आया था, जिसके बाद उनका दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल उसी रात ऑपरेशन किया गया था। वह अभी दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में हैं।
परिवार ने यह बात अबतक जाहिर नहीं होने दी थी, लेकिन अब यह सूचना सार्वजनिक की गई है। परिवारजनों ने लोगों से अपील की है कि उनके लिए दुआएं करें।
कौन हैं आर के सिन्हा ?
आरके सिन्हा देश की विख्यात निजी सुरक्षा एजेंसी- सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज के अध्यक्ष भी हैं। श्री सिन्हा का जन्म रविंद्र कुमार सिन्हा का जन्म 22 सितंबर 1951 को बिहार के बक्सर में हुआ। पिताजी की नौकरी पटना में थी तो यहीं से शिक्षा पूरी की। इसके बाद पत्रकारिता करने लगे। इसके जरिए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने साल 1971 में बतौर पत्रकार भारत-पाकिस्तान युद्ध को कवर किया था। जेपी के सम्पूर्ण क्रांति आन्दोलन में भाग लेने वाले आर के सिन्हा ने बाद में कुछ रिटायर सैन्य अधिकारियो के साथ सुरक्षा क्षेत्र में गार्ड की आवश्यकताओं को समझा और लोकनायक जयप्रकाश नारायण की सलाह पर उन्होंने पटना के एक गैरेज में सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज लिमिटेड (SIS) कंपनी बनाई। शुरू में इसमें सेना से सेवानिवृत हुए जवानों को शामिल किया उसके बाद सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज आज देश के 2 लाख से जयादा लोगो को रोजगार देने वाली सबसे बड़ी सिक्योरिटी कम्पनी है और वो 8300 करोड़ के एसआईएस ग्रुप के मालिक हैI SIS कंपनी को एशिया प्रशांत सेक्टर में मैनपावर सिक्योरिटी बिजनेस में लीडर्स के तौर पर मान्यता मिली हुई है, जिसमें 36000 से ज्यादा स्थायी कर्मचारी और 3000 कॉर्पोरेट कस्टमर्स हैं I
श्री सिन्हा ने एनसीआर खबर के संपादक आशु भटनागर से कई चर्चाओ में अपने कई अनुभव भी साझा किये है I जिनमे उन्होंने उनके बिजनेस के दौरान आने वाली परेशानियों और उनसे निकलने के कई अनुभव साझा किये I वो कई वर्षो तक भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी के साथ रहे, बाद में 2014 में उनको भाजपा ने बिहार से राज्यसभा बनाया I