नीलगाय से टकराई BKU प्रवक्ता राकेश टिकैत की कार,नीलगाय की मौके पर मृत्यु, टिकैत और उनके साथ बैठे लोग सुरक्षित

superadminncrkhabar
1 Min Read

मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। यह हादसा मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग पर उस समय हुआ जब उनकी कार अचानक एक नीलगाय से टकरा गई। हादसे में उनकी गाड़ी को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन एयरबैग खुलने के कारण राकेश टिकैत और उनके साथ गाड़ी में मौजूद लोग सुरक्षित बच गए।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

दुर्घटना के बाद मौके पर आसपास के लोग पहुँच गये, इसके बाद राकेश टिकैत को प्राथमिक उपचार के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया। वहीं, नीलगाय की मौके पर मृत्यु हो गई।

Share This Article