पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर उछाल के बीच दादरी में भाजपा के युवा नेता ने दादरी में शुरू की मुफ्त इलेक्ट्रिक ऑटो सेवा, दर्जनों ऑटो किये रवाना, लोगो ने कहा बढ़िया!

आशु भटनागर
3 Min Read

आशु भटनागर। देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बड़ा इजाफा हुआ है। तेल कंपनियों ने मंगलवार को दोनों ईंधनों के दाम में करीब 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी, जो एक हफ्ते के भीतर दूसरी वृद्धि है। इस बढ़ती महंगाई के बीच, दादरी के युवा भाजपा नेता सत्येंद्र अवाना ने एक अनूठी पहल की है, जिसकी राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने दादरी के लोगों के लिए दर्जनों इलेक्ट्रिक ऑटो की निशुल्क सेवा शुरू की है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

ऐसे समय में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेट्रोल-डीजल वाहनों के कम इस्तेमाल पर जोर दे रहे हैं और बीते चार दिनों में दो बार कीमतों में वृद्धि से हाहाकार मचा हुआ है, दादरी विधानसभा से 2027 के प्रत्याशी की दौड़ में शामिल और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र अवाना ने मंगलवार को दर्जनों इलेक्ट्रिक ऑटो को हरी झंडी दिखाकर दादरी निवासियों को निशुल्क सुविधा प्रदान की। अवाना ने लोगों से पेट्रोल और डीजल वाहनों का कम से कम उपयोग करने का आह्वान भी किया।

भाजपा नेता की इस मुहिम को दादरी विधानसभा में खूब सराहा जा रहा है, खासकर तब जब समाजवादी पार्टी पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए मूल्यों को लेकर डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर रही थी। हालांकि, इस कदम ने दादरी विधानसभा में विपक्षी दलों ही नहीं, बल्कि भाजपा के अंदर भी खलबली मचा दी है। विपक्ष समेत भाजपा के कई नेताओं ने भी इसे ‘आपदा में अवसर’ के साथ-साथ आगामी चुनावों की तैयारी का एक बड़ा कदम बताया है।

satender awana

स्थानीय लोगों इसकी प्रशंसा करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से मात्र आठ माह पूर्व इस तरीके की निशुल्क ऑटो सेवा की घोषणा क्षेत्र की जनता के मन में अपनी छवि बनाने का प्रयास है, जिसे सफल भी कहा जा सकता है। वहीं, इस पूरे प्रकरण पर समाजवादी पार्टी ने इसे ‘ढोंग’ बताते हुए भाजपा नेताओं का मुद्दों से ध्यान भटकाने का एक ‘प्रोपेगेंडा’ करार दिया है। सपा नेताओं का दावा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के इन सभी पाखंडों की पोल खुल जाएगी और जनता इस बार परिवर्तन के लिए वोट देगी।

- Advertisement -
Ad image

Share This Article
आशु भटनागर बीते 15 वर्षो से राजनतिक विश्लेषक के तोर पर सक्रिय हैं साथ ही दिल्ली एनसीआर की स्थानीय राजनीति को कवर करते रहे है I वर्तमान मे एनसीआर खबर के संपादक है I उनको आप एनसीआर खबर के prime time पर भी चर्चा मे सुन सकते है I Twitter : https://twitter.com/ashubhatnaagar हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I एनसीआर खबर पर समाचार और विज्ञापन के लिए हमे संपर्क करे । हमारे लेख/समाचार ऐसे ही सीधे आपके व्हाट्सएप पर प्राप्त करने के लिए वार्षिक मूल्य(रु999) हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये देकर उसकी डिटेल हमे व्हाट्सएप अवश्य करे