ग्रेटर नोएडा: भनौता में 80 करोड़ की जमीन पर चला बुल्डोजर, 40 हजार वर्ग मीटर एरिया अतिक्रमण मुक्त

NCR Khabar News Desk
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जीएनआईडीए) ने अवैध निर्माण और भू-माफियाओं के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को प्राधिकरण की टीम ने भनौता गांव में लगभग 40 हजार वर्ग मीटर जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। मुक्त कराई गई इस जमीन की बाजार दर पर अनुमानित कीमत करीब 80 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

अवैध प्लॉटिंग की कोशिश हुई नाकाम प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एनजी रवि कुमार के निर्देश पर यह बड़ी कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक, ग्राम भनौता के खसरा संख्या 132, 133 और 135 की जमीन प्राधिकरण द्वारा अधिसूचित और अर्जित की जा चुकी है। इसके बावजूद, कुछ कॉलोनाइजर इस जमीन पर अवैध रूप से प्लॉटिंग करने और निर्माण कार्य कराने की कोशिश कर रहे थे।

दो घंटे तक चला ध्वस्तीकरण अभियान प्राधिकरण के परियोजना विभाग (वर्क सर्किल-2) के नेतृत्व में मंगलवार को भारी पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों के साथ टीम मौके पर पहुंची। वरिष्ठ प्रबंधक प्रदीप कुमार, प्रबंधक रोहित गुप्ता, अभिषेक सिंह और सहायक प्रबंधक मनोज चौधरी की मौजूदगी में बुल्डोजर चलाकर अवैध ढांचे को ढहा दिया गया। यह पूरी कार्रवाई करीब दो घंटे तक चली। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि दोबारा यहां निर्माण की कोशिश की गई, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों की जनता से अपील ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि अधिसूचित क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए या बिना अनुमति के निर्माण करना पूरी तरह गैरकानूनी है। उन्होंने स्थानीय निवासियों और संभावित खरीदारों से अपील की है कि वे अपनी मेहनत की कमाई किसी अवैध कॉलोनी में न फंसाएं।

- Advertisement -
Ad image

एसीईओ ने सुझाव दिया कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन या प्लॉट खरीदने से पहले खरीदार प्राधिकरण के भूलेख विभाग से संपर्क कर जमीन की स्थिति की पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

टीम में शामिल अधिकारी प्राधिकरण के महाप्रबंधक एके सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई वर्क सर्किल-2 की टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न की गई है। प्राधिकरण भविष्य में भी इस तरह के अतिक्रमण के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रखेगा।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है