नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पहली उड़ान 15 जून से, बुकिंग आज से शुरू, पहले दिन की विशेष उड़ान में लखनऊ‑नोएडा‑बेंगलुरु मार्ग को लोगो ने बताया भावनाओ पर व्यावसायिकता हावी!

NCR Khabar Internet Desk
3 Min Read

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने 15 जून को अपनी परिचालन‑शुरुआत के लिए निर्धारित पहली व्यावसायिक उड़ान का शेड्यूल जारी कर दिया है। टिकटों की बिक्री आज दोपहर से इंडिगो की वेबसाइट और एप से शुरू हो गयी है। इंडिगो की फ्लाइट लखनऊ से नोएडा एयरपोर्ट आएगी और यहां से बेंगलुरु जाएगी। यह फ्लाइट सुबह 8:15 पर पहुंचेगी और 5 मिनट नोएडा एयरपोर्ट पर रुकने के बाद 8:20 पर बेंगलुरु के लिए रवाना हो जाएगी। यधपि बेसब्री से परिचालन का इंतज़ार कर रहे लोगो को के लिए इंडिगो का प्रथम दिन लखनऊ‑नोएडा‑बेंगलुरु मार्ग बनाना निराश भी कर गया है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image
विवरणसूचना
ऑपरेटरइंडिगो एयरलाइंस (पहली पेशेवर उड़ान)
मार्गलखनऊ (LKO) → नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (DXN) → बेंगलुरु (BLR)
पहली उड़ान का समयलखनऊ से 08:15 बजे नोएडा पहुंचन, 5 मिनट के रुकावट के बाद 08:20 बजे बेंगलुरु के लिए प्रस्थान
टिकट बिक्री7 मई, दोपहर 12:00 बजे से ऑनलाइन एवं काउंटर पर शुरू
अन्य एयरलाइनेंअभी तक कोई घोषणा नहीं (अकासा और एयर इंडिया एक्सप्रेस)


कम्पनी का समझदारी भरा निर्णय बना निवासियों की निराशा

नोएडा के उच्चस्तरीय प्रोजेक्ट की बुनियाद कॉर्पोरेट कार्यालयों, आईटी पार्कों और फ्री‑ज़ोन के विकास में निहित है। इस संदर्भ में निवासियों के साथ साथ व्यावसायिक प्रोफ़ेशनल और निवेशकों ने अपेक्षा की थी कि पहली उड़ान का प्रस्थान नोएडा से ही होगा और नोएडा को ही वापस होगा। इससे स्थानीय लोगो को पहली यात्रा करके वापस आना आसन होता। लोगो का कहना हैं इंडिगो और विमानन अधिकारी को “नोएडा‑उत्सव” के रूप में पहले दिन विशेष‑रूट (DXN‑LKO‑DXN) लॉन्च करना चाहिए, जिससे स्थानीय व्यावसायिक वर्ग को अपनेपन का अहसास हो। अगर ये उड़ान लखनऊ से नोएडा की जगह नोएडा से लखनऊ और लखनऊ से वापस नोएडा होती तो संभवत लोग उसी दिन लौट फेर दोनों उड़ान बुक कर लेते, डेस्टिनेशन वाराणसी, लखनऊ, बेंगलुरु, मुंबई कुछ भी हो सकता था। किन्तु इंडिगो कम्पनी के पेशेवर निर्णय ने इसे मात्र एक औपचारिकता बना दिया है। वही एक तकनिकी एरर भी इंडिगो की साईट पर दिखाई दे रहा है। इंडिगो बुकिंग पोर्टल पर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की जगह जेवर एयरपोर्ट दिखा रहा है जिससे कम्पनी की जल्दबाजी प्रदर्शित हो रही है।

indigo

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है