उत्तराखंड : रामनगर में लग्जरी रिसॉर्ट पर छापा, कीटनाशक निर्माण कंपनी से जुड़े लोगों के मनोरंजन के लिए विदेश से लाई गई महिलाये हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 52 गिरफ्तार, 10 महिलाएं मुक्त

NCR Khabar Internet Desk
11 Min Read

रामनगर, उत्तराखंड। नैनीताल पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रामनगर, उत्तराखंड में एक लग्जरी रिसॉर्ट पर छापा मारकर एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। विश्वप्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क के प्रवेश द्वार और उत्तराखंड की पर्यटन राजधानी के प्रवेश द्वार पर स्थित इस क्षेत्र में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), एसओजी और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने 52 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि मौके से एक नाबालिग सहित 10 महिलाओं को मुक्त कराया गया है। पुलिस ने रिसॉर्ट को तत्काल सील कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

शराब, अश्लील डांस और देह व्यापार का खुलासा

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में रिसॉर्ट के भीतर बाहरी राज्यों और विदेश से लाई गई महिलाओं के माध्यम से अनैतिक देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी शराब और नशे की पार्टी कर रहे थे, महिलाओं से अश्लील नृत्य कराया जा रहा था और उन पर नोट उड़ाए जा रहे थे। मौके से आपत्तिजनक सामग्री और कई अहम साक्ष्य भी बरामद किए गए हैं, जो इस अवैध गतिविधि में शामिल होने की पुष्टि करते हैं।

- Advertisement -
Ad image

मेरठ के कारोबारी ने कराया था पूरा आयोजन

पूछताछ में इस पूरे आयोजन के मुख्य सूत्रधार की पहचान मेरठ निवासी उमेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी कीटनाशक निर्माण कंपनी से जुड़े लोगों के मनोरंजन के लिए 4 और 5 जुलाई के लिए करीब 2.20 लाख रुपये में यह लग्जरी रिसॉर्ट बुक कराया था। पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि प्रत्येक महिला के लिए लगभग 10 हजार रुपये का भुगतान तय किया गया था।

साक्ष्य मिटाने की भी हुई कोशिश, रिसॉर्ट सील

जांच में यह भी सामने आया है कि रिसॉर्ट के जनरल मैनेजर ने पार्टी में आने वाले किसी भी व्यक्ति या महिला का नाम विजिटर रजिस्टर में दर्ज न करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने इसे साक्ष्य छिपाने का गंभीर प्रयास मानते हुए रिसॉर्ट को तत्काल सील कर दिया है। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, पॉक्सो अधिनियम, आबकारी अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

- Advertisement -
Ad image

क्या सिर्फ एक रिसॉर्ट तक सीमित है यह खेल?

रामनगर में हुई इस बड़ी कार्रवाई ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि एक लग्जरी रिसॉर्ट में इतने बड़े स्तर पर यह अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थीं, तो इसकी भनक पहले क्यों नहीं लगी? क्या पर्यटन की आड़ में कुछ अन्य प्रतिष्ठानों में भी ऐसे अवैध नेटवर्क सक्रिय हैं? इन सवालों के जवाब अब जांच एजेंसियों को तलाशने होंगे ताकि इस तरह के अपराधों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके।

पूरे जिले में अभियान चलाने की आवश्यकता

कॉर्बेट, रामनगर, भीमताल, मुक्तेश्वर और नैनीताल जिले के अन्य पर्यटन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में रिसॉर्ट और होमस्टे संचालित हैं। ऐसे में पुलिस और प्रशासन को केवल एक रिसॉर्ट तक सीमित न रहकर, सभी संदिग्ध प्रतिष्ठानों का व्यापक सत्यापन, औचक निरीक्षण और लगातार अभियान चलाकर यह सुनिश्चित करना होगा कि पर्यटन की आड़ में कहीं भी अनैतिक या अवैध गतिविधियों को पनपने का अवसर न मिले और क्षेत्र की छवि धूमिल न हो।

गिरफ्तार अभियुक्त:-

  • 01- सर्वेश कुमार सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह उम्र 49 वर्ष ग्राम तिवारीपुर, थाना रामसनेही घाट, जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
  • 02- रामानुज सिंह पुत्र गोकरण सिंह उम्र 48 ग्राम पिलथामा थाना रोनाही जिला अयोध्या उत्तर प्रदेश।
  • 03- वीरेंद्र दुबे, पुत्र नन्हे प्रसाद दुबे उम्र 48 वर्ष ग्राम बाबूरास थाना कर्नैलगंज जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश।
  • 04- जीत बहादुर पुत्र सुखराम उम्र 40 वर्ष ग्राम नीमामऊ थाना सूबेहा, बाराबंकी उत्तर प्रदेश।
  • 05- अनिरुद्ध वर्मा पुत्र स्वर्गीय प्रताप नारायण वर्मा उम्र 32, वर्ष ग्राम महुरा कला, थाना गुसाईगंज जिला लखनऊ उत्तर प्रदेश।
  • 06- आशीष कुमार पुत्र ओमप्रकाश उम्र, 35 वर्ष निवासी ग्राम मलौली, थाना मसौली, जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
  • 07- आनंद कुमार पुत्र अंबिका प्रसाद, उमर 43 वर्ष निवासी ग्राम जेठौती कुनियान ,थाना दरियाबाद ,जिला बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।
  • 08- राघवेंद्र पाण्डेय पुत्र विश्वामित्र पाण्डेय उम्र, 30 वर्ष निवासी ग्राम मधवापुर ,थाना सौरथगढ़, जिला सिद्धार्थनगर, उत्तर प्रदेश।
  • 09- गौरव कुमार पुत्र महावीर सिंह उम्र, 38 वर्ष निवासी डीडीए एलआईजी फ्लैट्स पॉकेट,- फ्लैट नंबर सी 148 थाना ज्योतिनगर, दिल्ली।
  • 10- राजेन्द्र कुमार पुत्र बच्चा राम उम्र, 45 वर्ष
  • निवासी ग्राम मधेईपुर खांडेराई, थाना परसपुर, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश
  • 11- दीपक कुमार यादव पुत्र बुधैईराम यादव उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम सकरौर, पोस्ट मर्चोर, थाना परसपुर, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश।
  • 12- उमेन्द्र कुमार पुत्र जयप्रकाश उम्र, 50 वर्ष निवासी मुल्ताननगर, थाना टी पी नगर, जिला मेरठ उत्तर प्रदेश।
  • 13- वरुण तिवारी पुत्र स्व. राजेश तिवारी उम्र, 25 वर्ष, ग्राम बिरुहुनी, थाना अजीतमल, जिला औरैया, उत्तर प्रदेश।
  • 14- सुनील कुमार पांडेय पुत्र स्व0 केदार नाथ पांडे उम्र 48 वर्ष ग्राम मठिया माफी ,पोस्ट पत्थरहट ,थाना गौरीबाजार, जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश।
  • 15- जयप्रकाश तिवारी पुत्र शिव प्रसाद उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम सेमरा, थाना तरबगंज, जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश।
  • 16- हरिशंकर तिवारी पुत्र राम प्यारे तिवारी उम्र 38 वर्ष ग्राम सुंदरपुर, थाना करौंदीकला, जिला सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश।
  • 17- विनोद कुमार पुत्र कोदई प्रसाद उम्र 48 वर्ष ग्राम अतरौलिया, थाना अतरौलिया, जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश।
  • 18- सलमान नूरी पुत्र मुहम्मद खतीफ उम्र, 25 वर्ष ग्राम धानीपुर ,थाना धानीपुर ,जिला गोंडा, उत्तर प्रदेश।
  • 19- ज्ञानदेव द्विवेदी पुत्र कीर्तिभान द्विवेदी उम्र 23 वर्ष ग्राम बभनान शुगर मिल, थाना छपिया, जिला गोंडा उत्तर प्रदेश।
  • 20- आलोक राजपूत पुत्र शंभू दयाल राजपूत उम्र 35 वर्ष ग्राम उड़नवापुर, थाना कानपुर देहात ,जिला कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश।
  • 21- राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी पुत्र संतोष गुप्ता उम्र 32 वर्ष निवासी करनबिहार ,किराड़ी सुलेमान नगर, थाना अमन बिहार दिल्ली।
  • 22- विकास कुमार पुत्र मुन्नी लाल उम्र, 25 वर्ष निवासी UA-120, प्रेमनगर II फेज नागलोई, दिल्ली
  • 23- अरुण पुत्र रमेश उम्र 36 वर्ष निवासी A245 किराड़ी सुलेमान नगर, दिल्ली 86।
  • 24- मेहराजुद्दीन पुत्र अब्दुल करीम उम्र 31 वर्ष निवासी गली नंबर 13 करीमनगर ,मेरठ
  • 25- ब्रजेश पुत्र सुनील उम्र, 24 वर्ष निवासी ग्राम गोपालपुर, थाना सिकंदराबाद, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश ।
  • 26- सोहनसिंह पुत्र सुखदेव सिंह उम्र 33 वर्ष निवासी सिरसा चौराहा , थाना पूरनपुर पीलीभीत, उत्तर प्रदेश।
  • 27- मनप्रीत सिंह पुत्र फुमन्न सिंह निवासी उम्र 31 वर्ष निवासी गोपालपुर, थाना पूरनपुर पीलीभीत, उत्तर प्रदेश।
  • 28- पवन सिंह पुत्र राम सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम घुंगचाही, थाना घुंगचाही, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश।
  • 29- अरविंद सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह उम्र, 38 वर्ष निवासी मजहरा तालुका, महाराजपुर थाना पूरनपुर, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश।
  • 30- गुरुदयाल सिंह पुत्र बख्शी सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी गजरौला जब्ती, थाना पूरनपुर , जिला पीलीभीत उत्तर प्रदेश।
  • 31- हरजिंदर सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह उम्र, 36 वर्ष निवासी सबलापुर, पूरनपुर, जिला पीलीभीत, उत्तर प्रदेश।
  • 32- राहुल गुप्ता पुत्र गिरिशचंद्र गुप्ता, उम 35 वर्ष निवासी अहमदनगर, थाना हैदराबाद, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश।
  • 33- गौरव कुमार पुत्र राजेश कुमार उम्र 37 वर्ष निवासी मोहनपुर, थाना खुटार, जिला शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश।
  • 34- आफताब आलम पुत्र मोहम्मद जहांगीर उम्र, 38 वर्ष निवासी कुर्जी मार्ग, महमूदाबाद थाना महमूदाबाद, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश।
  • 35- आशीष पांडे पुत्र रामगोविंद पाण्डेय उम्र, 30 वर्ष निवासी गली नंबर 02, सुभाष नगर, थाना सदर, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश।
  • 36- प्रमोद सिंह पुत्र नन्हें सिंह उम्र, 54 वर्ष निवासी वहदेवरा गलगांव, थाना तालागांव, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश।
  • 37- राजेश कुमार पुत्र शिवपाल उम्र 42 वर्ष के निवासी मुंशीगंज, कोतवाली सदर सीतापुर, उत्तर प्रदेश।
  • 38- देवेंद्र कुमार पुत्र आदित्य प्रकाश उम्र, 28 वर्ष निवासी मेहंदी टोला खैराबाद, थाना खैराबाद, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश।
  • 39- आलोक कुमार पुत्र जयसिंह उम्र तश43 वर्ष निवासी इस्लामपुर, पोस्ट अखेड़ा, थाना नाहटोर, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश।
  • 40- देशराज पुत्र महेन्द्र सिंह उम्र 42 वर्ष ग्राम अलीदासपुर मुबारक, पोस्ट खास, जिला बिजनौर, उत्तर प्रदेश
  • 41- राजकुमार मौर्य पुत्र रामधारी मौर्य उम्र 22 वर्ष निवासी रसूलपुर बाजेपुर , थाना कप्तानगंज ,आज़मगढ़, उत्तर प्रदेश।
  • 42- हरनारायण पुत्र कृष्ण मुरारी उम्र 25 वर्ष निवासी बिरौनी, पोस्ट बिरोनी, थाना अजीतमल, जिला औरैया, उत्तर प्रदेश।
  • 43- सौरभ प्रजापति पुत्र सूबेदार प्रजापति उम्र 22 वर्ष निवासी मुस्तफाबाद, थाना फूलपुर जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश।
  • 44- मोहम्मद जमाल पुत्र इकबाल अहमद उम्र, 21 वर्ष निवासी कोटकिला ,थाना सदर जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश।
  • 45- आलोक रंजन पुत्र दिनेश कुमार उम्र, 26 वर्ष निवासी चनेदा , पोस्ट मीरपुर, थाना अतरौलिया जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश।
  • 46- राजेश पुत्र गोविन्दराम उम्र 28 वर्ष निवासी B222 करनबिहार फेस थर्ड किराड़ी, सुलेमान नगर, दिल्ली वेस्ट।
  • 47- अकरम पुत्र सैफुल इस्लाम उम्र 26 वर्ष निवासी मनजीत पट्टी, पोस्ट बीनापारा, थाना सरायमीर, जिला आजमगढ़, उत्तर प्रदेश।
  • 48- हिमांशु सिंह पुत्र हरिवंश सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम धूदुरी, थाना पंवई जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश।
  • 49- अनुराग तिवारी पुत्र राकेश तिवारी उम्र तश23 वर्ष निवासी बिरुनी पोस्ट बिरूनी थाना अजीतमल, जिला औरैया, उत्तर प्रदेश।
  • 50- गरविन पाल पुत्र दिनेश पाल उम्र 35 वर्ष निवासी L 209 सेक्टर 12 प्रताप बिहार थाना विजयनगर, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश।
  • 51- सुनील कुमार पुत्र लक्ष्मण सिंह उम्र, 36 वर्ष निवासी बैरमनगर रोडवेज बस अड्डे के पीछे, थाना नहटौर जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश
Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है