विशेष लोक अदालत: गौतमबुद्धनगर कोर्ट में प्री-सिटिंग बैठक संपन्न, प्राधिकरणों के सीईओ और किसानों के बीच सुलह पर हुई चर्चा

NCR Khabar News Desk
3 Min Read

सर्वोच्च न्यायालय में आगामी 21, 22 और 23 अगस्त को आयोजित होने वाले ‘समाधान समारोह’ (विशेष लोक अदालत) की तैयारियों के सिलसिले में आज दीवानी न्यायालय गौतमबुद्धनगर के कॉन्फ्रेंस हॉल में दोपहर 2:00 बजे एक महत्वपूर्ण प्री-सिटिंग बैठक आयोजित की गई। यह बैठक माननीय जनपद न्यायाधीश की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की प्रदेश सचिव डॉ. (श्रीमती) मनु कालिया और गाजियाबाद के माननीय जनपद न्यायाधीश विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में स्थानीय विकास प्राधिकरणों के शीर्ष अधिकारी भी शामिल हुए, जिनमें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एन.जी., यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सीईओ आर.के. सिंह और नोएडा प्राधिकरण की सीईओ वन्दना त्रिपाठी मुख्य रूप से मौजूद रहीं।

- Advertisement -
Ad image

न्यायिक स्तर पर बैठक में एमएसीटी कोर्ट के पीठासीन अधिकारी वत्सल श्रीवास्तव, प्रथम अपर जिला जज सुनील कुमार, द्वितीय अपर जिला जज सोमप्रभा मिश्रा, तृतीय अपर जिला जज व विशेष लोक अदालत के नोडल अधिकारी सौरभ द्विवेदी और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी रावत उपस्थित रहीं। इनके साथ ही तीनों प्राधिकरणों के विधि सम्भाग के वरिष्ठ अधिकारी भी चर्चा में शामिल हुए।

किसानों और पक्षकारों के साथ सीधा संवाद

बैठक के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय से प्राप्त न्यायाधीन मामलों पर गहन चर्चा की गई। इस दौरान न्यायालय परिसर में उपस्थित पक्षकारों और काश्तकारों (किसानों) से व्यक्तिगत रूप से वार्ता कर उनका पक्ष सुना गया। इसके अलावा, जो पक्षकार भौतिक रूप से उपस्थित नहीं हो सके, उनसे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से प्राधिकरण के अधिकारियों ने संपर्क साधा और मामले के समाधान पर चर्चा की।

- Advertisement -
Ad image

सुलह के लिए आगे आए किसान

बैठक का सबसे सकारात्मक पहलू यह रहा कि उपस्थित लाभार्थी किसानों और पक्षकारों ने प्राधिकरण के साथ रजामंदी की स्थिति में अपने कुछ कतिपय हितों का परित्याग करते हुए भी आपसी सुलह और समझौते के लिए तत्परता दिखाई।

प्रदेश सचिव डॉ. मनु कालिया ने स्वयं आगे आकर पक्षकारों और लाभार्थियों से व्यक्तिगत रूप से बातचीत की और सौहार्दपूर्ण वातावरण निर्मित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अधिकारियों के अनुसार, बेहद शांतिपूर्ण और सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई इस बैठक से उम्मीद है कि आगामी 21 से 23 अगस्त तक चलने वाली विशेष लोक अदालत में लंबे समय से लंबित कई विवादों का आपसी सहमति से त्वरित निस्तारण हो सकेगा।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है