नोएडा की भावी व्यवस्था: जमीन खत्म होने के बाद शहर के रखरखाव के लिए 10 हजार करोड़ का एफडी फंड बनाएगा प्राधिकरण

NCR Khabar News Desk
2 Min Read

नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में तेजी से घटते जमीन के दायरे को देखते हुए प्राधिकरण ने शहर के भविष्य को वित्तीय रूप से सुरक्षित करने की एक बड़ी योजना तैयार की है। आने वाले समय में जमीन की उपलब्धता समाप्त होने पर आवंटन से होने वाली आय बंद हो जाएगी। इस स्थिति से निपटने और शहर की देखरेख व जन-स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाओं को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए नोएडा प्राधिकरण 10 हजार करोड़ रुपये का फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) फंड तैयार करेगा। इसके साथ ही, संपत्तियों से मिलने वाले लीजरेंट का भी एक अलग ‘कॉर्पस फंड’ बनाया जाएगा। प्राधिकरण जल्द ही इस योजना पर अमल शुरू करने जा रहा है, जिसे मंजूरी के लिए आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव के रूप में रखा जाएगा।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

3500 करोड़ रुपये की एफडी से होगी शुरुआत

योजना के शुरुआती चरण में प्राधिकरण भविष्य के लिए 3,500 करोड़ रुपये की एफडी सुरक्षित रखेगा। इसके बाद धीरे-धीरे इस राशि को बढ़ाकर 10 हजार करोड़ रुपये के निर्धारित लक्ष्य तक पहुंचाया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

प्राधिकरण की योजना के दूसरे महत्वपूर्ण हिस्से में लीजरेंट का कॉर्पस फंड शामिल है। वर्तमान में विभिन्न संपत्तियों पर सालाना 1 से 2.5 प्रतिशत तक लीजरेंट लागू होता है। वहीं, 90 वर्षों का एकमुश्त लीजरेंट जमा करने पर यह 15 गुना हो जाता है। प्राधिकरण के आंकलन के अनुसार, इस कोष में प्रतिवर्ष लगभग 300 करोड़ रुपये की धनराशि आने का अनुमान है।

ब्याज की राशि से संचालित होंगी

नागरिक सुविधाएं नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्ण करुणेश ने भविष्य की वित्तीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए एफडी सुरक्षित करने और लीजरेंट का कॉर्पस फंड बनाने का यह निर्णय लिया है। सीईओ ने बताया कि भविष्य में जब जमीन के आवंटन से राजस्व आना बंद हो जाएगा, तब इस एफडी और कॉर्पस फंड से मिलने वाले ब्याज के जरिए शहर की साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत, जन-स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं का संचालन आसानी से किया जा सकेगा।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है