ग्रेटर नोएडा वेस्ट: तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार दंपती को रौंदा, पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल

NCR Khabar News Desk
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। इटैड़ा गोलचक्कर के पास एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में करीब 40 वर्षीय नीरज की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद थार चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम नीरज अपनी पत्नी के साथ स्कूटी से जा रहे थे। जैसे ही वे इटैड़ा गोलचक्कर के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार थार ने उनकी स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दंपती सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। हादसे के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय निवासियों और राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई।

- Advertisement -
Ad image

सूचना मिलने पर बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान नीरज ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, आरोपी चालक की तलाश तेज

हादसे के बाद आरोपी चालक अपनी थार गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर भागने में सफल रहा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त थार को अपने कब्जे में ले लिया है और उसके पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) नंबर के जरिए गाड़ी के मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है।

घटना की वास्तविक परिस्थिति और थार की गति का पता लगाने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास स्थापित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के जरिए यह साफ करने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा किस तरह और किसकी लापरवाही से हुआ।

बिसरख कोतवाली प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित शिकायत (तहरीर) प्राप्त कर संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है