समाजवादी पार्टी ने गौतमबुद्ध नगर समेत 6 जिलों में बदले जिलाध्यक्ष, सुधीर भाटी की जगह इंद्र प्रधान को मिली कमान

NCR Khabar Internet Desk
3 Min Read

वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) ने संगठन को धार देना शुरू कर दिया है। इसी रणनीति के तहत पार्टी ने प्रदेश के 6 जिलों में जिलाध्यक्षों में बदलाव किया है। फेरबदल के इसी क्रम में गौतमबुद्ध नगर जिले में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां सुधीर भाटी की जगह इंद्र प्रधान (इन्द्रजीत भाटी) को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से जारी सूची के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर के पल्ला (दादरी) निवासी इंद्र प्रधान को जिले की कमान सौंपी गई है। इस बदलाव के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है और स्थानीय सपा की राजनीति में कई समीकरण बदलते नजर आ रहे हैं। दादरी के पल्ला गांव निवासी इंद्र प्रधान बीते दो दशक से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। इस बीच वह कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी भी संभालते रहे हैं। एनसीआर खबर से विशेष बातचीत में इंद्र प्रधान ने जिलाध्यक्ष बन्ने को पार्टी का आदेश बताया

- Advertisement -
Ad image

राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज

नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के बाद जिले के राजनीतिक विश्लेषकों और कार्यकर्ताओं के बीच दो तरह की चर्चाएं मुख्य रूप से सामने आ रही हैं। एक तरफ जहां कुछ राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह बदलाव पार्टी संगठन में इंद्र प्रधान के बढ़ते कद का संकेत है, वहीं दूसरी तरफ यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि सुधीर भाटी को संगठन की जिम्मेदारी से मुक्त करने का मतलब आने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें चुनावी मैदान में उतारना हो सकता है। चर्चा है कि इस कदम से सुधीर भाटी को चुनाव में टिकट मिलने की संभावनाओं को और बल मिल सकता है।

इन 6 जिलों में हुए नए जिलाध्यक्षों के मनोनयन

समाजवादी पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार निम्नलिखित जनपदों में नए जिलाध्यक्ष नामित किए गए हैं:

बलिया: सुनील कुमार मौर्या (पुत्र बृजराज मौर्या, ग्राम खोरौली)
बांदा: उमेश मोहल्ला (बाबा तालाब, बांदा)
अयोध्या: जय सिंह (ग्राम बहरायें, बड़ा गांव)
पीलीभीत: धर्मेश गंगवार (ग्राम बहादुरपुर हुक्मी, बरखेड़ा कलां)
गौतमबुद्ध नगर: इन्दर प्रधान / इन्द्रजीत भाटी (ग्राम पल्ला, पोस्ट दादरी)
उन्नाव: जयचन्द्र विमल (41/33 ए0बी0 नगर)

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निजी सचिव गंगाराम द्वारा जारी इस सूची के बाद सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों ने अपनी तैयारियों को और तेज कर दिया है। बहरहाल, गौतमबुद्ध नगर में हुए इस बदलाव का आगामी चुनावों पर कितना असर पड़ता है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन फिलहाल इस फेरबदल ने स्थानीय स्तर पर राजनीतिक सरगर्मी जरूर बढ़ा दी है।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है