ग्रेटर नोएडा के जीएल बजाज कॉलेज में प्रवेश धोखाधड़ी के आरोपों के बीच कॉलेज परिसर में ही भाजपा सेवा संकल्प का कार्यक्रम — क्या राजनीति शिक्षा को प्रभावित कर रही है?

आशु भटनागर
4 Min Read

आशु भटनागर। बीते दिनों ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएल बजाज कॉलेज (GL Bajaj) में प्रवेश प्रक्रिया और कैम्पस बदलने के आरोपों को लेकर छात्रों द्वारा उठाए गए आरोपों के बाद अब 2 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सेवा संकप का बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने के समाचार से एक बार फिर शिक्षा और राजनीती बीच गठजोड़ की चर्चाये शुरू हो गयी है। कहा जा रहा है कि ऐसे ही सिडिकेट के चलते शहर में निजी शिक्षा और निजी अस्पतालो मैं शिकायतों पर कोई कार्यवाही नहीं हो पाती है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

क्या है मामला ?

24 सितंबर को जीएल बजाज कॉलेज के परिसर में लगभग 150‑200 छात्रों ने प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने कहा कि उनका प्रवेश GL बजाज के नोएडा कैंपस में स्वीकार किया गया, पर रजिस्ट्रेशन आगे मथुरा शाखा में किया गया। कुछ छात्रों ने बताया कि उन्होंने ₹1.72 लाख तक की ट्यूशन‑फ़ी, हॉस्टल फीस और अन्य शुल्क जमा कराए, पर बाद में उन्हें बताया गया कि उनका नाम मथुरा शाखा में दर्ज है। बढ़ते हंगामे के बीच कॉलेज प्रशासन ने 26 सितंबर तक मामले का समाधान करने का आश्वासन भी दिया था। किन्तु अब कल 2 अक्तूबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त एवं राजस्व मंत्री पंकज चौधरी की मौजूदगी में इसी कालेज में एक कार्यक्रम होने जा रहा है। बुधवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नगर ने कार्यक्रम से पूर्व कॉलेज के ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया।

- Advertisement -
Ad image

ऐसे में ये ताजा समाचार उनके समाधान का नहीं कॉलेज प्रबंधन का ऐसे मामलों के बाद अपने राजनीतिक प्रभाव को दिखाने का कहा जा रहा है बड़ा प्रश्न यह है कि जिन नेताओं को कॉलेज को छात्रों के साथ किये गए धोखाधडी की समस्याओं के समक्ष समय पहुंचना चाहिए था वह इसी कॉलेज में अपने कार्यक्रम के लिए पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं इस कार्यक्रम के आयोजन के समाचार के बाद कुछ छात्रों ने आरोप लगाया कि यह दरअसल कॉलेज प्रबंधन का छात्रों को यह दिखाने का प्रयास है कि देखिए हमारे संबंध सरकार में कहां तक है इसलिए अगर आप आंदोलन करते हैं या शिकायत भी करते हैं तो बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। शहर के ही कई शिक्षाविदो का कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों के बदले कॉलेज मालिकों को प्रशासनिक और राजनीतिक संरक्षण मिल जाता है, जिससे वे छात्रों के हितों से समझौता करने के बाद भी बेखौफ रहते हैं।

एनसीआर खबर के 3 सवाल

  • “क्या निजी शिक्षा संस्थानों में राजनैतिक शक्ति का प्रभाव छात्रों के हक़ों को बाधित कर रहा है?
  • क्या राजनीतिक दल अपने कार्यक्रमों के लिए शैक्षिक परिसरों का इस्तेमाल बंद करेंगे?
  • क्या शिक्षा व्यवस्था को निजी प्रबंधकों के रसूख और व्यापारिक हितों से मुक्त कराया जा सकेगा?

गौतम बुध नगर के कॉलेज में ऐसा होना कोई नई बात नहीं है जीएल बजाज ही नहीं गौतम बुध नगर के अन्य बड़े कॉलेज में भाजपा के कार्यक्रमों का होना एक आम बात हो गई है, चर्चाये तो यहां तक है कि कई कॉलेज के बच्चों को सत्ता पक्ष की रैलियां तक में भेजा जाता रहा है। आरोप है कि इससे छात्रों का कोई फायदा हो या ना हो किंतु कॉलेज के मालिकों को ऐसे मामलों में संरक्षण आराम से मिल जाता है । ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या भारतीय जनता पार्टी का स्थानीय संगठन अपने कार्यक्रमों के लिए कॉलेज के ऐसे प्रयोग करने की आदत को बदलेगा या फिर कॉलेज में कार्यक्रम करके यहां पढ़ने वाले जेनजी बच्चों को यह संदेश देती रहेगी कि उनके समस्याओं का अंत इस सरकार के पास नहीं है।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
आशु भटनागर बीते 15 वर्षो से राजनतिक विश्लेषक के तोर पर सक्रिय हैं साथ ही दिल्ली एनसीआर की स्थानीय राजनीति को कवर करते रहे है I वर्तमान मे एनसीआर खबर के संपादक है I उनको आप एनसीआर खबर के prime time पर भी चर्चा मे सुन सकते है I Twitter : https://twitter.com/ashubhatnaagar हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I एनसीआर खबर पर समाचार और विज्ञापन के लिए हमे संपर्क करे । हमारे लेख/समाचार ऐसे ही सीधे आपके व्हाट्सएप पर प्राप्त करने के लिए वार्षिक मूल्य(रु999) हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये देकर उसकी डिटेल हमे व्हाट्सएप अवश्य करे