ग्रेटर नोएडा वेस्ट: सड़कों की सफाई के दौरान धूल उड़ाने पर प्राधिकरण सख्त, ठेकेदार कम्पनियों पर ₹1-1 लाख का अर्थदंड

NCR Khabar Internet Desk
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में वायु प्रदूषण के बीच सड़कों की सफाई के नाम पर उड़ाई जा रही धूल का मामला सामने आने के बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया है। प्राधिकरण ने मैकेनिकल स्वीपिंग कार्य में लापरवाही बरतने वाली संबंधित 2 ठेकेदार फर्म को नोटिस जारी करते हुए एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है।

Ad image

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो

प्राधिकरण के डीजीएम विजय रावल ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई थी कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सड़कों पर लगी मैकेनिकल स्वीपिंग मशीनें सफाई करने के बजाय धूल उड़ा रही हैं। इस संबंध में वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्राधिकरण ने तत्काल कार्रवाई की है।

- Advertisement -
Ad image

निर्देशों का उल्लंघन और लापरवाही डीजीएम विजय रावल द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT), केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के तहत सड़कों पर पानी का छिड़काव और मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन से धूल-मिट्टी को वैज्ञानिक तरीके से हटाना अनिवार्य है।

नोटिस में कहा गया है कि ठेकेदार द्वारा मशीनों का संचालन करते समय पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा था, जिससे वातावरण में धूल का गुबार फैल रहा था। प्राधिकरण ने इसे ठेकेदार की गंभीर लापरवाही और खेदजनक स्थिति करार दिया है।

- Advertisement -
Ad image

प्राधिकरण ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए फर्म पर ₹1,00,000 का अर्थदंड लगाया है, जिसे ठेकेदार के आगामी देयक (भुगतान) से काट लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, प्राधिकरण ने फर्म को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 3 कार्य दिवसों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो फर्म को ‘ब्लैकलिस्ट’ (काली सूची) में डालने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है