यमुना प्राधिकरण के सीईओ आरके सिंह की फिल्म सिटी पर बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड को चेतावनी: इसी माह ‘फाइनेंशियल क्लोजर’ की प्रक्रिया पूरी नहीं की तो होगी दंडात्मक कार्रवाई

आशु भटनागर
3 Min Read

आशु भटनागर। उत्तर प्रदेश के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट ‘यमुना इंटरनेशनल फिल्म सिटी’ के निर्माण पर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सभागार में सीईओ आरके सिंह ने विकासकर्ता कंपनी ‘बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड’ के प्रतिनिधियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में प्रसिद्ध फिल्म निर्माता बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप के सीईओ आशीष भूटानी शामिल हुए।

Ad image

बैठक के दौरान, सीईओ आरके सिंह ने मौके पर निर्माण कार्य शुरू न होने को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की और कंपनी को जल्द से जल्द कार्य शुरू करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कंपनी को चेतावनी दी कि यदि इसी माह के भीतर ‘फाइनेंशियल क्लोजर’ (वित्तीय बंदी) की प्रक्रिया पूरी नहीं की गई, तो प्राधिकरण द्वारा कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Ad image

कंपनी का दावा 1,000 करोड़ का मिला लोन

वही शुक्रवार की मीटिंग के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड के बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप के सीईओ आशीष भूटानी की और से दावा किया कि बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड को परियोजना के लिए 1,000 करोड़ रुपये का ऋण प्राप्त हो गया है, और इसके दस्तावेज प्रस्तुत कर दिए गए हैं। अब कंपनी और प्राधिकरण के वित्त विभाग के बीच एक अंतिम बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें फाइनेंशियल क्लोजर की प्रक्रिया को औपचारिक रूप दिया जाएगा। उम्मीद है कि अगले हफ्ते तक यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, जिसके बाद निर्माण कार्य धरातल पर उतरेगा।

परियोजना की रूपरेखा यमुना फिल्म सिटी का विकास 230 एकड़ भूमि पर चरणों में किया जाएगा। परियोजना के पहले चरण की विस्तृत जानकारी इस प्रकार है:

- Advertisement -
Ad image

कुल क्षेत्रफल: 230 एकड़।
फिल्म और शैक्षणिक गतिविधियां: 155 एकड़ क्षेत्र में विश्व स्तरीय फिल्म स्टूडियो, फिल्म विश्वविद्यालय और संबंधित बुनियादी ढांचा विकसित किया जाएगा।
व्यावसायिक क्षेत्र: शेष 75 एकड़ का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जाएगा।
बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेडपहले चरण के निर्माण पर कुल 1,510 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।

ऐसे में यदि बेव्यू भूटानी फिल्म सिटी प्राइवेट लिमिटेड का दावा सही साबित हुआ आने वाले दिनों में शिलान्यास की तिथि घोषित होने के साथ ही, फिल्म सिटी के निर्माण की नींव आधिकारिक तौर पर पड़ जाएगी और अगर दावा हर बार की तरह झूठा निकला तो सम्भवत: इस बार कोइ कार्यवाही भी देखने को मिल सकती है

Share This Article
आशु भटनागर बीते 15 वर्षो से राजनतिक विश्लेषक के तोर पर सक्रिय हैं साथ ही दिल्ली एनसीआर की स्थानीय राजनीति को कवर करते रहे है I वर्तमान मे एनसीआर खबर के संपादक है I उनको आप एनसीआर खबर के prime time पर भी चर्चा मे सुन सकते है I Twitter : https://twitter.com/ashubhatnaagar हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I एनसीआर खबर पर समाचार और विज्ञापन के लिए हमे संपर्क करे । हमारे लेख/समाचार ऐसे ही सीधे आपके व्हाट्सएप पर प्राप्त करने के लिए वार्षिक मूल्य(रु999) हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : ashu.319@oksbi के जरिये देकर उसकी डिटेल हमे व्हाट्सएप अवश्य करे