अंबेडकर पर अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में सपा का जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

गृहमंत्री अमित शाह द्वारा संसद में संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में समाजवादी पार्टी ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा और अमित शाह को भारत के गृह मंत्री पद से हटाने की मांग की।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भारत की संसद में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भारत के संविधान निर्माता, दलित पिछड़ों और वंचितों के मसीहा भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर जी पर की अपमानजनक टिप्पणी से पूरे देश के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। यह भाजपा की दलित-विरोधी मानसिकता को उजागर करता है,  भाजपा की नीति हमेशा से ही दलित, पिछड़ो के अपमान करने की रही है।

उन्होंने कहा कि इस कृत्य के लिए गृहमंत्री अमित शाह को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए और गृहमंत्री पद से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए।

इस मौके पर मुख्य रूप से  बीरसिंह यादव, फकीर चंद नागर, महेन्द्र नागर, इन्दर प्रधान, दीपक देवटा, हुकुम सिंह भारती, गजराज नागर, राहुल अवाना, अकबर खान, कृशान्त भाटी, सुधीर तोमर, हरवीर प्रधान, सुरेन्द्र नागर, महेन्द्र यादव, लाल सिंह गौतम, जगदीश सेन, वकील सिद्दकी, उपेंद्र यादव, सनी प्रजापति, अंजलि  श्रीवास्तव, दिशू भारद्वाज, मांगेराम गौतम, दिनेश बाल्मीकि, जयप्रकाश वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है