डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में 24 से 26 जनवरी 2025 तक जनपद में आयोजित होगा “उत्तर प्रदेश दिवस”, तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन, प्राधिकरण एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई संपन्न

NCRKhabar Mobile Desk
4 Min Read

उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी आयोजित होने वाले उत्तर प्रदेश दिवस-2025 को लेकर आज डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में नोएडा के शिल्प हाट के सभागार में जनपद में 24 से 26 जनवरी 2025 तक विकास व विरासत प्रगति पथ पर उत्तर प्रदेश थीम पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम के संबंध में पुलिस प्रशासन, प्राधिकरण एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

जिलाधिकारी ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश दिवस-2025 समारोह सकुशल आयोजित किया जाएगा। भव्य आयोजन को सकुशल संपन्न करने के लिए जनपद के समस्त विभाग अपने साथ जन सहयोगिता निश्चित करें। निवेश एवं रोजगार पर आधारित संगोष्ठियां, उद्यमी सम्मेलन आदि कार्यक्रम करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, डिजिटल उत्तर प्रदेश साइबर सुरक्षा, मिशन शक्ति व उन्नत प्राकृतिक कृषि विषयों पर प्रदर्शनी का आयोजन साथ ही विभिन्न लाभार्थी परक योजना संबंधी विभाग अपनी-अपनी योजनाओं के सफल लाभार्थियों तथा विशिष्ट प्रतिभाओं की सक्सेज कहानी को भी फोटो, फिल्म, ब्रोशर के माध्यम से प्रदर्शित करना सुनिश्चित करेंगे।

- Advertisement -
Ad image

उन्होंने कहा कि खाद्य विभाग, जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ, खेल विभाग, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, उद्योग विभाग, सहकारिता विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग, नगरीय विकास विभाग, ग्राम विकास विभाग, विभिन्न वित्त विकास निगम अन्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण अपने उद्यमियों व्यवसायी व स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनियों का आयोजन करेंगे। कृषि विभाग से नवीन कृषि तकनीक पर आधारित प्रदर्शनी के अतिरिक्त मिलेट्स मोटे अनाज से बने खाद्य पदार्थों का प्रदर्शन किया जाना सुनिश्चित करेंगे। विभिन्न विभागों द्वारा अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए अपने-अपने विभाग में संचालित योजनाओं एवं परियोजनाओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनपद की ऐसी विशिष्ट सफल प्रतिभाओं महानुभावों को चिन्हित कर उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सभी मूलभूत व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप सुदृढ रखी जाए। सभी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए अपनी सभी तैयारियां समय रहते पूर्ण तथा जनपद में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में सभी विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं पर प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विद्यानाथ शुक्ल, एसीईओ नोएडा सतीश पाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, सिटी मजिस्ट्रेट विवेकानंद मिश्र, जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप प्ररमेश, जिला समाज कल्याण अधिकारी सतीश कुमार, जिला मनोरंजन कर अधिकारी जेपी चंद, उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार, जिला अभिहित अधिकारी सर्वेश मिश्रा, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी अनीता नागर, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी महिपाल सिंह, जिला सांख्यिकी अधिकारी शिवराज सिंह, जिला तंबाकू नियंत्रण प्रकोष्ठ श्वेता खुराना, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी गण एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है