गौतम बुद्ध नगर में सामने आया जिला आबकारी अधिकारी का सिंघम अवतार, ओवररेटिंग पर तीन दिनों में कर दिए तीन ठेके सील, दे दी चेतावनी जो नियम तोड़ेगा उस पर लगेगा ताला

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

गौतम बुध नगर जिले में लगातार ठेकों के विरुद्ध ओवरराइटिंग को लेकर ग्राहक शिकायत करते रहते थे इसको लेकर तमाम बार जिला आबकारी विभाग भी गोपनीय टेस्ट करने की बात कहता था किंतु कोई कार्यवाही नजर नहीं आती थी। किंतु अब गौतम बुद्ध नगर जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार ने ऐसे ठेकों पर लगाम कसने का कड़ा कदम उठा दिया है । जिला आबकारी विभाग ने बीते तीन दिनों में गौतम बुद्ध नगर में तीन ठेकों को ओवरराइटिंग के मामले पर ठेके के लाइसेंस को निलंबित दिया है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

शुक्रवार को आबकारी विभाग को क्षेत्र-5 में बीयर की दुकानों पर निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की शिकायत मिली। आबकारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह की टीम गठित कर मामले की जांच की गई। जांच के दौरान गुप्त रूप से टेस्ट परचेजिंग कराई गई, जिसमें गढ़ी शहादरा नंबर-2 (अनुज्ञापी गोपाल पंडित) और तिलपता (अनुज्ञापी ममता करनवाल) की दुकानें दोषी पाई गईं। इन दुकानों पर 500 एमएल किंगफिशर बीयर शासन द्वारा तय कीमत 130 के बजाय 140 में बेची जा रही थी।

- Advertisement -
Ad image

जांच रिपोर्ट के आधार पर दुकानों पर मौजूद विक्रेताओं के खिलाफ आबकारी विभाग के पोर्टल पर ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई की गई। साथ ही, अनुज्ञापियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर इन दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए।

आबकारी विभाग की ओर से पहले ही सभी शराब विक्रेताओं और अनुज्ञापियों को निर्धारित दरों पर ही बिक्री करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कुछ दुकानदार अधिक कीमत वसूल रहे थे, जो पूरी तरह से गैरकानूनी है। जो भी दुकानें तय नियमों का पालन नहीं करेंगी, उन्हें तत्काल प्रभाव से सील कर दिया जाएगा। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

सुबोध कुमार श्रीवास्तव, जिला आबकारी अधिकारी

जिला आबकारी अधिकारी ने ओवर रेटिंग पर दोषी पाए जाने वाले ठेकों के लाइसेंस पर कड़ा रुक बनाते हुए कहा कि अब जो नियम तोड़ेगा उस पर ताला लगेगा।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है