Noida News: सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर नोएडा में भारतीय जनता पार्टी का जनसंपर्क अभियान जारी

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

भारतीय जनता पार्टी नोएडा महानगर के जिला अध्यक्ष महेश चौहान के नेतृत्व में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद नीलम सोनकर ने नोएडा किसान मोर्चा ओमबीर अवाना द्वारा सेक्टर 26 ओर ग्राम सरफाबाद में जनसंपर्क कर सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया एवं सरकार के पत्रक वितरित किए।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित कर रही है और इस अभियान को 8 वर्ष की उपलब्धियां का उत्सव अभियान कहा जाएगा।

आज प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद नीलम सोनकर ने सेक्टर 26 जनसंपर्क में कहा कि  कार्यक्रमों की इसी श्रृंखला में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा तथा महिला जनसंपर्क अभियान भी चलाया जाएगा।

जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने कहा कि विभिन्न अभियानों के माध्यम से पार्टी लाभार्थी वर्ग से संपर्क कर, चौपाल इत्यादि कार्यक्रम आयोजित कर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां से सभी को अवगत कराएगी।

इस मौके पर कार्यक्रम जिला संयोजक जिला महामंत्री उमेश त्यागी एवं सहसंयोजक जिला उपाध्यक्ष महेश अवाना, चंदगीराम यादव, गणेश जाटव, डिम्पल आनन्द, मनीष शर्मा, संजय बाली, गिरिजा सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, सुशील शर्मा, विनोद शर्मा,चमन अवाना,एस.पी चमोली, उमेश यादव, ओमवीर अवाना, प्रज्ञा पाठक,राजिंदर अवान,पूनम सिंह,घनश्याम यादव,लखन यादव,शशिधर उपाध्याय, प्रदीप चौहान, रामकिशन यादव, गौतम शर्मा, दिनबंधु, नीरज चौधरी, गोपाल गौड़, रवि यादव, मनोज चौहान, इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है