फिर टली नोएडा इंटरनेशनल के उद्घाटन की तिथि, निरीक्षण के बाद निर्माण कार्य में तेजी के आदेश दे गए मुख्य सचिव

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के व्यावसायिक संचालन आरम्भ की निर्धारित तिथि 15 को एक बार फिर से आगे बढ़ा दिया गया प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने बुधवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के निर्माण की प्रगति का निरीक्षण करने के साथ-साथ अधिकारियों के साथ बैठक का निर्माण कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए ।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

एयरपोर्ट निर्माण के लिए काम कर रही एजेंसी और यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के अधिकारियों के साथ ने रनवे टर्मिनल भवन कार्गो सुविधाओं और अन्य बुनियादी ढांचे के विकास पर आयतन जानकारी प्रस्तुत की। सूत्रों के अनुसार बैठक में बताया गया कि अगले दो महीने में भी एयरपोर्ट के व्यावसायिक रूप से शुरू होने की कोई संभावना नहीं है।

मुख्य सचिव निर्देश दिया कि एयरपोर्ट के शेष निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए । यह राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है उन्होंने कहा कि विमान सेवा के संचालन की अंतिम समय सीमा शीघ्र ही घोषित की जाएगी नोएडा एयरपोर्ट आर्थिक विकास का केंद्र होगा रोजगार सृजन और व्यवहार को बढ़ावा देगा एयरपोर्ट के निर्माण में समय सीमा और गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

आपको बता दें एयरपोर्ट का निर्माण कार्य सितंबर 2024 तक पूर्ण होना था किंतु विलंब के कारण से दिसंबर तक बढ़ाया गया किंतु निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ जिसके बाद मुख्यमंत्री ने 10 मार्च को नोएडा इंटरनेशनल के साथ यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट और टाटा प्रोजेक्ट्स के अधिकारियों को लखनऊ बुलाकर कड़ी नाराजगी जताई थी और मैं तक कार्य को पूर्ण करने के निर्देश दिए थे । किंतु अब मुख्य सचिव के दौरे के बाद एक बार फिर से मई में इसके शुरू होने की संभावना समाप्त हो गई है।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है