यमुना प्राधिकरण बोर्ड बैठक : दिल्ली हाट और गोल्फ कोर्स की तर्ज पर यीडा में भी बनेगा यमुना हाट और गोल्फ कोर्स

NCR Khabar Internet Desk
1 Min Read

यमुना प्राधिकरण खेल व सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए रिक्रिएशनल श्रेणी में गोल्फ कोर्स, यमुना हाट व जिमखाना का निर्माण करेगा। इसे पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा। प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास एवं यीडा चेयरमैन आलोक कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सेक्टर 22 एफ में पीपीपी माडल पर गोल्फ कोर्स विकसित करने का निर्णय लिया गया। सेक्टर में 700 एकड़ जमीन उपलब्ध है।

मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि रिक्रिएशनल श्रेणी में यीडा पहली बार सुविधाएं विकसित करने जा रहा है। गोल्फ कोर्स को आक्सफोर्ड गोल्फ कोर्स की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

- Advertisement -
Ad image

जमीन प्राधिकरण की होगी। दिल्ली हाट की तर्ज पर यमुना हाट विकसित की जाएगी। इसमें लोगों को खरीदारी, विभिन्न प्रांतों के व्यंजनों का स्वाद लेने, सैर सपाटे का मौका मिलेगा। इसे सेक्टर 23 बी में विकसित किया जाएगा।

पांच सौ एकड़ में यमुना हाट के अलावा जिमखाना भी बनाया जाएगा। बोर्ड ने भविष्य में रिक्रिएशनल श्रेणी में ओलिंपिक विलेज, थीम पार्क, एविएशन म्यूजियम, किंग्डम आफ ड्रीम, बर्ड एंड बटर फ्लाइ पार्क के विकास को भी सैद्धांतिक सहमति दे दी है।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है