लोकसभा चुनाव 2024 सर्वे : ग्रेनो वेस्ट में परेशान बायर्स के बीच एक ही नाम अभिषेक कुमार, बोले हमारे बीच का व्यक्ति होगा सांसद तो समझेगा हमारा दर्द

NCRKhabar Mobile Desk
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फ्लैट रजिस्ट्री आम जन समस्याओं और मेट्रो रेल के ना आने को लेकर एकत्र हुए परेशान फ्लैट बायर्स की आवाज अब अपने बीच से ही किसी कार्यकर्ता को सांसद बनने के लिए उठने लगी है । एनसीआर खबर ने आपको बताया था कि बीते रविवार को लोगों ने नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार से चुनाव में संसद के रूप में लड़ने के लिए अपील की थी।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

इसके बाद एनसीआर खबर ने उन आवाजों को एक रूप देते हुए एक्स (ट्विटर ) पर एक सर्वे शुरू किया । जिसमें समाचार लिखे जाने तक 2698 वोट पढ़ चुके है । जिसमें 70 प्रतिशत लोगो ने नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार को गौतम बुध नगर से सांसद प्रत्याशी के लिए समर्थन कर रहे है । सिर्फ 3 प्रतिशत लोगो ने उनको सिर्फ समाज सेवा करने को कहा है । जबकि 26 प्रतिशत लोग चाहते है कि अभिषेक स्वयं चुनाव ना लड़कर पूर्व जिलाधिकारी बी एन सिंह को अपना और अपने फ्लैट बायर्स का समर्थन दें । जबकि मात्र 1 प्रतिशत लोगो ने डा महेश शर्मा को समर्थन देने के लिए वोट किए है ।

नोएडा में संघ से जुड़े समाजसेवी जोगिंदर सिंह ने लिखा कि फ्लैट्स खरीदार ठगे गए हैं । गोतमबुद्ध नगर मे नागरिको का अनुपात देखा जाए तब 85% फ्लैट्स खरीदार है, कोई भी राजनितज्ञ फ्लैट्स खरीदार के लिए ईमानदार नहीं साबित हुआ है । ऐसे मे अभिषेक जी को चुनाव मैदान में आना चाहिए

वही दिनकर पांडे लिखे है कि समाज सेवा करते रहना चाहिए। बिना चुनाव लड़े भी कर रहे हैं, वो भी बढ़िया से।
अभी के लिए यही उत्तम है – वैसे लड़ेंगे तब भी समर्थन जरूर रहेगा। लेकिन हम नहीं चाहते कि किसी भी अन्य प्रत्याशी का समर्थन करें।

तो नरेश कुमार अभिषेक को हिदायत देते हुए लिखते है कि चुनाव लड़कर जरूर जीते लेकिन अगर आम जनता की सुने, आम जनता के लिए काम करे, अपने अंदर कुर्सी का अहंकार न लाए,सांसद बनने का घमड़ न करे, आम जनता के संघर्ष के लिए लड़े ।

वही महेश् यादव ने लिखा है कि मेरा वोट हां चुनाव में लड़े #1 और हम ग्रेटर नोएडा वासी अपनी वोट की ताक़त दिखा सके/ नोटा से बेहतर विकल्प , अभिषेक जी को सामने रखकर हम सब ग्रेटर नोएडा वासी चुनाव लड़ेंगे

ऐसे में चुनाव में अभी 1 दिन और 10 घंटे का समय और बाकी है अगर आपने भी अभी तक अपनी राय नहीं दी है तो नीचे दिए पोल पर जाकर अपना वोट कर सकते हैं या कमेंट में अपनी राय बता सकते हैं

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है