संपादकीय : जानलेवा हर्ष फायरिंग का समाधान क्या हो, क्या जिलाधिकारी, नोएडा पुलिस कमिश्नरेट को बीते 5 वर्षों में जारी सभी लाइसेंस निरस्त कर देने चाहिए

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

जिले में तमाम कानूनी रोक और सख्त हिदायत दावो के बाद बावजूद भी हर्ष फायरिंग की घटनाएं रोक नहीं रही है बीते लगभग 11 दिन में हर्ष फायरिंग की दूसरी घटना में गोली लगने से छात्र की स्थिति गंभीर हुई है इससे पहले 12 माह का एक बच्चा ऐसे ही हर्ष फायरिंग के दौरान गोली का शिकार हुआ था।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

सच तो यह है कि गौतम बुध नगर जिला लंबे समय तक दबंगई और आपराधिक मानसिकता से त्रस्त रहा है । ऐसे में यहां हथियारों के लाइसेंस बहुतायत में लिए गए किंतु 2017 के बाद जैसे-जैसे कानून व्यवस्था सुधर होती गई अब इन लाइसेंस के होने पर ही प्रश्न खड़े हो रहे हैं । पूर्व जिलाधिकारी मनीष वर्मा ने लंबे समय तक नए लाइसेंस प्रक्रिया को रोक रखा था ।

- Advertisement -
Ad image

ऐसे में क्या आप समय आ गया है जब जिलाधिकारी को जिले में जारी सभी असलाह लाइसेंस को एक बार फिर से पुन निरीक्षण करने की आवश्यकता है, पुन निरीक्षण के पश्चात अगर संभव हो तो बीते 5 वर्ष में बनवाए गए सभी लाइसेंस को स्कूटनिंग या निरस्त कर इस प्रक्रिया को रोका जा सकता है साथ ही नए आवेदनों पर भी सख्ती से विचार के बाद ही निर्णय लिया जाए ।

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट को भी हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर सख्त कार्यवाही की आवश्यकता है ताकि लोगों में इसको लेकर डर पैदा हो नहीं तो जानलेवा बनती जा रही हर्ष फायरिंग में ऐसे ही लोगों के करने का समाचार चर्चा बनता रहेगा ।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है