गौतमबुद्ध नगर बार चुनाव: 17 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे 2935 मतदाता, अंतिम दिन सोनम यादव ने किया नामांकन, अमित कुमार ने वापस लिया नामांकन

NCR Khabar Internet Desk
3 Min Read

जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन (गौतमबुद्ध नगर) के वार्षिक चुनाव 2025-2026 के लिए शनिवार को अंतिम दिन एक महिला प्रत्याशी सोनम यादव ने सांस्कृतिक सचिव पद के लिए नामांकन किया। वहीं सह सचिव पुस्तकालय पद से अमित कुमार ने अपना नामांकन वापस ले लिया।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

बार चुनाव में 17 प्रत्याशी की किस्मत का फैसला 2935 मतदाता करेंगे। नामांकन के पहले दिन शुक्रवार को अध्यक्ष-सचिव आठ पदों के लिए होने के लिए वाले चुनाव में 17 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इनमें अध्यक्ष पद के लिए मनोज भाटी, योगेंद्र भाटी, सचिव पद के लिए नीरज कुमार भाटी, शोभा राम चंदेला, सतेंद्र कुमार नागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दुर्गेश सिंह, राकेश शर्मा, छतरपाल सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए महेंद्री उर्फ मुस्कान, प्रेमचंद त्यागी, कोषाध्यक्ष पद के लिए दीपक लोहिया, नितिन भाटी, सह सचिव प्रशासनिक पद के लिए सिंह राज चौधरी, विक्रम सिंह, सांस्कृतिक सचिव पद के लिए मीनू त्यागी, सह सचिव पुस्तकालय पद के लिए अमित कुमार ने नामांकन किया था।

इनमें अमित कुमार द्वारा नामांकन वापस ले लिया गया। इस कारण उक्त पद पर चुनाव स्थगित हो गया। वहीं सोनम यादव ने शनिवार को सांस्कृतिक सचिव पद के लिए नामांकन किया।

एल्डर कमेटी के अध्यक्ष ब्रह्म सिंह नागर का कहना है कि निष्पक्ष मतदान कराया जाएगा। किसी प्रकार की धांधली नहीं चलेगी। प्रत्याशियों से अपील है कि शालीनता बनाए रखें।

- Advertisement -
Ad image

बार चुनाव के लिए 24 दिसंबर को मतदान होगा। शाम 6 बजे से मतगणना होगी। जिसके बाद परिणाम जारी किए जाएंगे। चुनाव में 2935 मतदाता हिस्सा लेंगे। मतदान में भाग लेने वाले मतदाताओं की सूची बार कार्यालय के बाहर चस्पा कर दी गई है।

वहीं बार चुनाव के लिए नामांकन करने के साथ प्रत्याशियों ने प्रचार तेज कर दिया है। चैंबर परिसर के सामने अध्यक्ष और सचिव पद के प्रत्याशियों ने टैंट लगाया हुआ है। जहां वह मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं। इससे पहले प्रत्याशियों ने नामांकन के दौरान भी सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ताओं को साथ लेकर नामांकन किया। नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में भीड़ अधिवक्ताओं के बार रूम में पहुंचने से भीड़ रही।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है