इंदौर की घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग, गाजियाबाद में जांच के लिए 8 घंटे में लिए जाएंगे पानी के 200 नमूने

superadminncrkhabar
1 Min Read

इंदौर में हाल की एक घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूट गई है। पेयजल की गुणवत्ता को लेकर लोगों के बीच बढ़ती चिंता के मद्देनजर जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता के नेतृत्व में सात जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष महाअभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 200 पानी के नमूने एकत्र किए जाएंगे, जिनकी जांच के बाद गुणवत्ता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

डॉ. गुप्ता ने बताया कि हाल की घटनाओं ने पेयजल आपूर्ति प्रणाली में सुधार की आवश्यकता उजागर कर दी है। नमूनों की जांच के बाद यदि कोई स्रोत गैर-मानक या दूषित पाया जाता है, तो संबंधित विभाग या अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Ad image

शहर के नागरिकों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने नगर आयुक्त, जीडीए सचिव, यूपीएसआईडीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक, सभी नगर पंचायतों और नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। इनमें स्पष्ट कहा गया है कि ठोस व्यवस्थाएं की जाएं ताकि नागरिकों को दूषित पानी की आपूर्ति न हो।

Share This Article