यूपी में 6 आईएएस अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण, यमुना प्राधिकरण एसीईओ नागेंद्र प्रताप बनाए गए आगरा के मंडलआयुक्त,  मनीष मीणा यमुना प्राधिकरण में एसीईओ बने

NCRKhabar Mobile Desk
1 Min Read

उत्तर प्रदेश सरकार ने आज बड़ी कार्यवाही करते हुए 6 आईएएस अधिकारियों के का स्थानांतरण कर दिया है इनमें यमुना प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नागेंद्र सिंह को आगरा का मंडल आयुक्त बनाया गया है वही प्रशांत नगर को फिरोजाबाद शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष एवं फिरोजाबाद नगर आयुक्त बनाया गया है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा को यमुना प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी का पद दे दिया गया है गाजियाबाद की जिला मजिस्ट्रेट डॉक्टर पूजा गुप्ता को मथुरा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है इसके साथ ही विवेक कुमार श्रीवास्तव जो अब तक उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में उपसचिव थे उनको मऊ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है वहीं रणवीर प्रसाद को वर्तमान पद के साथ-साथ आयुक्त खाद एवं रसद उत्तर प्रदेश के पद पर अतिरिक्त प्रभार दिया गया है ।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है