सार्वजनिक ट्रांसपोर्ट की समस्या से जूझ रहे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए बड़ा समाचार है दर्शन नोएडा प्राधिकरण और एनएमआरसी एक बार फिर से दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन से नोएडा और ग्रेटर नोएडा तक उनकी बसों को चलाने के लिए बात कर सकता है।
सोमवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में नोएडा प्राधिकरण के सीईओ कृष्णा करुणेश ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण फिलहाल दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के साथ सार्वजनिक बस सेवा को संचालित करने की योजना पर पुनः विचार कर रहा है इससे दिल्ली के साथ स्थानीय ट्रांसपोर्ट की समस्या को सुलझाया जा सकेगा। यह बसे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के मुख्य मार्गों पर चलाई जा सकती हैं । मुख्य मार्गो से शहर के अन्य हिस्सों तक पहुंचाने के लिए एनएमआरसी फीडर बसों का इंतजाम कर सकता है।
यह योजना अभी आरंभिक चरण में है इसके लिए डीटीसी के अधिकारियों से बातचीत की तैयारी की जा रही है । ताकि नोएडा के निवासियों के लिए जल्द से जल्द सार्वजनिक परिवहन को आसान किया जा सके ।


