नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, निराला वर्ल्ड बिल्डर के ठिकानों पर छापा

NCR Khabar News Desk
2 Min Read

आयकर विभाग ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए निराला वर्ल्ड (Nirala World) बिल्डर के ठिकानों पर छापा मारा है। यह कार्रवाई ग्रेनो वेस्ट के टेकजोन-4 स्थित एक वाणिज्यिक परियोजना में दुकान और शोरूम की बिक्री में कथित नकद लेनदेन और टैक्स चोरी की शिकायतों के बाद की गई है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, टीम को कमर्शियल प्रोजेक्ट में दुकान और शोरूम की खरीदारी में बेनामी या डमी खरीदारों, कैश में बिक्री और टैक्स चोरी के इनपुट मिले थे। इन इनपुट के आधार पर ही यह पड़ताल शुरू की गई है।

- Advertisement -
Ad image

जानकारी के मुताबिक, आयकर की टीमें नोएडा और ग्रेनो वेस्ट में बिल्डर से संबंधित तीन ठिकानों पर पहुंची । ग्रेनो वेस्ट के टेकजोन-4 स्थित वाणिज्यिक परियोजना विशेष रूप से जांच के दायरे में है। कार्रवाई के दौरान, आयकर टीम ने मौके से महत्वपूर्ण रिकॉर्ड, लैपटॉप और कंप्यूटर कब्जे में ले लिए हैं।

विभाग अब इन दस्तावेजों से खरीदारों के मोबाइल नंबर और बुकिंग से जुड़े अन्य कागजात खंगाल रहा है। आयकर विभाग पूरे लेनदेन और निवेशकों की जानकारी का बारीकी से मिलान कर रहा है ताकि किसी भी तरह की अनियमितता का पता लगाया जा सके।

आयकर विभाग के सूत्रों के मुताबिक, यह जांच अभी 4-5 दिन तक और जारी रह सकती है। फिलहाल, संबंधित परिसर के बाहर किसी तरह की बड़ी बरामदगी या गिरफ्तारी की आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है। विभाग इस मामले में सभी पहलुओं की गहन पड़ताल कर रहा है।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है