डूब क्षेत्र ओर गांवों में अवैध कालोनियों में पैसा फंसने वाले सावधान! NPCL का नहीं मिलेगा कनेक्शन

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में आने वाले डूब क्षेत्र और सभी गांव के क्षेत्र में बसने वाली अवैध कॉलोनीयों में प्लॉट, विला ओर फ्लैट खरीदने वाले लोगों को सचेत करने के लिए एनपीसीएल ने जागरूकता अभियान शुरू किया है । एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज झा ने मीडिया को बताया कि डूब क्षेत्र और अवैध कालोनियों में कनेक्शन नहीं दिया जाता है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

इसके लिए एनपीसीएल की ओर से लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि वह अवैध कॉलोनी में संपत्ति खरीदने से बचे, ताकि बिजली समेत अन्य सुविधाओं से वंचित न होना पड़े । एनपीसीएल ने कहा कि डूब क्षेत्र और गांव में बसने वाले अवैध कलानियों में लोगों को बिजली समेत तमाम सुविधाओं का प्रलोभन दिया जा रहा है, दिखावे के लिए बिजली के खंभे आदि भी अवैध कॉलोनाइजर की ओर से लगाए जा रहे हैं जबकि सच यह है कि एनपीसीएल सिर्फ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अनुमोदित कॉलोनी में ही कनेक्शन जारी कर सकती है ।

दरअसल नोएडा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में के गांव और डूब क्षेत्र में अवैध कालोनियां कोई नई बात नहीं है।  क्षेत्र में कथित तौर पर किसान और भूमाफिया मिलकर खेती की जमीन को प्लाटिंग, फ्लैट्स और विला बनाकर बेच देते हैं उनके बड़े-बड़े दावों और प्रलोभनों के बीच बाहर से आया आम गरीब आदमी फंस जाता है। ग्रेटर नोएडा की तमाम मुख्य सड़कों पर ऐसे लोगों के एजेंट सस्ते दामों में प्लॉट लेकर अपना घर बनाने के लालच लोगों को देते रहते हैं।

पिछले दिनों दादरी विधायक तेजपाल नागर ने भी एक प्रेस वार्ता के दौरान इस स्वीकार किया था कि उनके क्षेत्र के 40% हिस्से में अवैध कालोनियां काटी जा रही है। और समय आने पर सरकार इनको गिराएगी । इसके बाद अब एचपीसीएल ने लगातार लोगों को अवैध कॉलोनी में बिजली कनेक्शन को लेकर एचपीसीएल का रुख स्पष्ट करने के लिए जागरूकता अभियान शुरू किया है।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है