नोएडा में दहेज के लिए विवाहिता को जान से मारने की कोशिश, पति, देवर और सास-ससुर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

NCR Khabar Internet Desk
3 Min Read

नोएडा। नोएडा के सेक्टर 63 कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दहेज के लिए एक विवाहिता को जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी और 10 लाख रुपये अतिरिक्त की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता को गंभीर रूप से प्रताड़ित किया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के पति, देवर, सास और ससुर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, सलारपुर गांव के रहने वाले सतपाल शर्मा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी राखी की शादी इसी साल 28 फरवरी को हिंदू रीति-रिवाज से दुष्यंत शर्मा से की थी। दुष्यंत शर्मा नोएडा के सेक्टर 63 कोतवाली क्षेत्र स्थित बहलोलपुर गांव का निवासी है।

सतपाल शर्मा ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी राखी को ससुराल पक्ष के लोगों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। शादी में उन्होंने बतौर दहेज 18 तोला सोना और एक बलेनो गाड़ी दी थी। पिता के अनुसार, उन्होंने अपनी हैसियत से अधिक कर्ज लेकर बेटी की शादी में लगभग 50 लाख रुपये खर्च किए थे। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही राखी के पति ने दहेज में मिली बलेनो गाड़ी और उसके सारे गहने बेच दिए।

इसके बावजूद, दहेज लोभी ससुरालियों का मन नहीं भरा और उन्होंने राखी को स्कॉर्पियो गाड़ी और 10 लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर और अधिक परेशान करना शुरू कर दिया। आरोप है कि सास, ससुर, पति और देवर मिलकर विवाहिता को जान से मारने की कोशिश कर रहे थे। शिकायत में यह भी कहा गया है कि देवर ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने और गला दबाकर मारने का प्रयास किया।

- Advertisement -
Ad image

बीती 2 मई की रात पीड़िता के पति ने उसके साथ जानवरों की तरह मारपीट की। किसी तरह से अपनी जान बचाकर पीड़िता नोएडा के सेक्टर-63 थाने पहुंची, जहां उसने पुलिस को अपने साथ हुई आपबीती सुनाई।

पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर तत्काल उसका मेडिकल कराया है और आरोपी ससुराल पक्ष के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है