यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है प्रदेश अध्यक्ष की कमान

NCR Khabar Internet Desk
2 Min Read

नई दिल्ली/लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी चुनावों से पहले एक बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अपनी कमान बदलने जा रही है। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हटाकर प्रतापगढ़ के रामपुर खास से विधायक और कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा (मोना) को यूपी कांग्रेस की नई कमान सौंपी जा सकती है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

चूंकि यूपी में कुछ ही महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में कांग्रेस पार्टी का यह संभावित कदम राज्य में अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने और नए सामाजिक समीकरणों को साधने की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा प्रतीत होता है। पार्टी हाईकमान की तरफ से इस पर आधिकारिक मुहर लगना अभी बाकी है।

- Advertisement -
Ad image

कौन हैं अनुराधा मिश्रा, जिन्हें कांग्रेस यूपी में बना सकती है अध्यक्ष

अनुराधा मिश्रा कांग्रेस के कद्दावर नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। वो अभी प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से विधायक हैं। प्रमोद तिवारी की गिनती  गांधी परिवार के बेहद करीब नेताओं में होती है। उनकी बेटी अनुराधा मोना मिश्रा पिता की राजनैतिक विरासत को आगे बढ़ा रही हैं। अब चुनाव से पहले अनुराधा को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा चल रही है। 

यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गठबंधन में है। लेकिन बीते कुछ दिनों में अजय राय की बेबाक बयानबाजी के कारण कई बार पार्टी को थोड़ा-बहुत असहज होना पड़ा था। ऐसे में अब चुनाव से पहले अजय राय को साइड कर अनुराधा मोना मिश्रा को कमान दिए जाने की चर्चा है। 

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है