शिक्षक एमएलसी चुनाव: विधायक पंकज सिंह ने एमिटी यूनिवर्सिटी में किया जनसंपर्क, भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा के समर्थन की अपील

NCR Khabar News Desk
2 Min Read

नोएडा: शिक्षक विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी कड़ी में नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने आज एमिटी यूनिवर्सिटी का दौरा कर शिक्षकों से मुलाकात की और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्राधिकृत प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को भी रेखांकित किया।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

शिक्षकों से संवाद करते हुए विधायक पंकज सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज राष्ट्र निर्माण की वास्तविक आधारशिला है। शिक्षकों की भूमिका केवल किताबी ज्ञान देने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि विधान परिषद में शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और उनके सशक्त प्रतिनिधित्व के लिए योग्य उम्मीदवार का होना बेहद जरूरी है। इसके लिए प्रत्येक शिक्षक का मत अत्यंत महत्वपूर्ण है।

पंकज सिंह ने लोकतंत्र के इस पर्व में शिक्षकों से बढ़-चढ़कर भागीदारी करने तथा अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक एकजुट होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाएं।

इस अवसर पर एमिटी यूनिवर्सिटी की डायरेक्टर बलविंदर शुक्ला, गुरजिंदर सिंह, राजीव बंसल, जिला महामंत्री अमित त्यागी, चंदगीराम यादव, सुशील शर्मा, संजय बाली, महेश अवाना, डिंपल आनंद, करतार चौहान और विपुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य शिक्षकगण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Ad image
Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है