गौतमबुद्ध नगर में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान: हर बूथ पर तैनात होंगे ‘वोट रक्षक’, घर-घर होगा सत्यापन

NCR Khabar Internet Desk
3 Min Read

गौतमबुद्ध नगर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देशव्यापी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ आंदोलन के तहत गौतमबुद्ध नगर जिले में कांग्रेस पार्टी द्वारा संगठनात्मक बैठकें आयोजित की गईं और आक्रोश मार्च निकाला गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा करना तथा मतदाता सूचियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करना बताया गया है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

अभियान के तहत कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ आंदोलन की जिला समन्वयक डॉ. रागिनी नायक की उपस्थिति में दादरी और जेवर विधानसभा क्षेत्रों में बैठकें हुईं। इन बैठकों में दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महारैली की तैयारियों, बूथ स्तर पर ‘वोट रक्षकों’ की नियुक्ति और मतदाता सूचियों से हटाए गए नामों के भौतिक सत्यापन पर चर्चा की गई। बैठकों के बाद जेवर कस्बे में बैना रोड से जेवर तहसील तक एक आक्रोश मार्च भी निकाला गया।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित जिला कार्यालय पर दादरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. रागिनी नायक ने कहा कि यह आंदोलन नागरिकों के संवैधानिक मताधिकार की रक्षा से जुड़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करें और प्रत्येक बूथ पर ‘वोट रक्षकों’ की नियुक्ति करें।

कांग्रेस पार्टी की योजना के अनुसार, कार्यकर्ता मतदाता सूचियों की जांच करेंगे और जिन पात्र मतदाताओं के नाम सूचियों से हटाए गए हैं, उनके घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करेंगे। इसके पश्चात, उनके नाम पुनः सूची में जुड़वाने के लिए नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

- Advertisement -
Ad image

दीपक भाटी चोटीवाला जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक पात्र नागरिक को मतदान का अधिकार प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस अधिकार की रक्षा करना सभी का लोकतांत्रिक दायित्व है और पार्टी किसी भी पात्र मतदाता को उसके अधिकार से वंचित नहीं होने देगी।

जेवर विधानसभा क्षेत्र में भी ग्रामीण और नगरीय स्तर पर आंदोलन को प्रभावी बनाने, बूथ प्रबंधन और आगामी दिल्ली महारैली को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस दौरान पार्टी नेताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने की मांग की।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है