ग्रेटर नोएडा: आईआईएमटी कॉलेज में ‘संविधान गौरव दिवस’ पर भव्य संगोष्ठी का आयोजन, विनोद तावड़े ने की शिरकत

NCR Khabar News Desk
3 Min Read

ग्रेटर नोएडा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनपद गौतमबुद्धनगर के तत्वावधान में ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज में ‘संविधान गौरव दिवस’ के अवसर पर एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने शिरकत की। संगोष्ठी में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Ad image

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता का मुख्य आधार है। उन्होंने कहा कि संविधान ने देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय सुनिश्चित करने के साथ-साथ उनके मौलिक कर्तव्यों का भी बोध कराया है।

- Advertisement -
Ad image

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के अन्य सदस्यों के योगदान को याद करते हुए श्री तावड़े ने कहा, “संविधान सभा के महान सदस्यों ने गहन विचार-विमर्श और दूरदर्शिता के साथ ऐसे संविधान का निर्माण किया, जिसने आज भारत को विश्व के सबसे बड़े और मजबूत लोकतंत्र के रूप में स्थापित किया है। संविधान का सम्मान करना केवल हमारा विधिक दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक भारतीय का नैतिक कर्तव्य भी है।”

केंद्र सरकार की नीतियों पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार संविधान की मूल भावना के अनुरूप कार्य कर रही है। इसके तहत समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास, समान अवसर और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जा रहा है।

- Advertisement -
Ad image

श्री तावड़े ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और नागरिकों से आह्वान किया कि वे संविधान के आदर्शों और मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि ‘संविधान गौरव दिवस’ हमें संविधान निर्माताओं के अतुलनीय योगदान को स्मरण करने, संवैधानिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने और राष्ट्र की एकता, सामाजिक समरसता तथा लोकतांत्रिक परंपराओं को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने संविधान के आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक समरसता और राष्ट्र की एकता व अखंडता को और अधिक मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है