बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

NCR Khabar Internet Desk
2 Min Read

गुरुग्राम में आज हरियाणा के बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला पहुंचे। गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस मौके पर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एमडी के अलावा सभी अधिकारी गण मौजूद रहे। मंत्री ने इस बैठक ने कई अहम मुद्दों पर विचार से चर्चा की।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

मंत्री ने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम का दिल्ली रिव्यू था, जो आज हमने किया है। इस बैठक में चीफ इंजीनियर से लेकर दक्षिण हरियाणा, बिजली वितरण निगम के एमडी और सभी आलाधिकारी मौजूद रहे। हर तीन-चार महीने में हम यह रिव्यू करते रहते हैं। मंत्री ने कांग्रेस की मुहिम पर कहा कि सब जनता जानती है घर-घर कांग्रेस गुजरात में भी थी राजस्थान में भी थी देखो छतीसगढ़ में भी कांग्रेस के साथ क्या हुआ तो जिस तरह से हरियाणा में यह घर घर कांग्रेस चल रही है इससे कुछ नहीं होना है सब जगह कांग्रेस के बंद घर मिले हैं, वहां कांग्रेस तो रही नहीं। आने वाले समय में भाजपा की 2024 में बहुमत से प्रदेश में सरकार बनेगी। मंत्री ने कहा कि जनता डिसाइड करती है इसलिए प्रदेश और देश की जनता ने सिर्फ एक ही नाम चुना है और वह है नरेंद्र मोदी!

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है