मुजफ्फरनगर में भाजपा पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का हल्ला बोल

NCR Khabar Internet Desk
2 Min Read

पश्चिमी उत्तर प्रदेश फिशरमैन कांग्रेस कमेटी के द्वारा रविवार को शहर में अति पिछड़ा अधिकार हल्ला बोल पैदल मार्च आंदोलन किया गया।इससे पूर्व जीआईसी मैदान में एक सभा का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

 कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा की सरकारें आरक्षण की मुखर विरोधी हैं। यही कारण है कि आज सोची समझी साजिश रचकर भाजपा द्वारा पिछड़ों और अति पिछड़ों को, दलितों को उनके अधिकार से वंचित करने काम किया जा रहा है।महिला आरक्षण की व्यवस्था इसी का सुबूत है। इसमें पिछड़ों के साथ ही दूसरे जातिगत व्यवस्था में आरक्षण नहीं दिया गया है। अब पिछड़ों को अपने अधिकारों के लिए जागना होगा, संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा।

- Advertisement -
Ad image

सभा में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से कांग्रेस कार्यकर्ता और पिछड़े वर्ग के लोग पहंुचे थे। मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष अजय राय और दूसरे वरिष्ठ नेताओं को कांग्रेस कार्यकर्ता रोहाना टोल प्लाजा से काफिले के रूप रूप में लेकर जीआईसी मैदान पर पहुंचे थे। यहां अजय राय ने कहा कि पिछड़ों के साथ ही दूसरे समुदायों को जातिगत आधार पर संविधान में आरक्षण की व्यवस्था दी गई है,आज पूरा देश जातिगत जनगणना की मांग कर रहा है, लेकिन केन्द्र सरकार यह जनगणना कराने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि आरक्षण से खिलवाड़ किया गया तो इसका परिणाम भी पिछड़े समाज के लोग बताने को तैयार हैं।

सभा के बाद जीआईसी मैदान से अति पिछड़ा अधिकार पैदल मार्च शुरू हुआ, इसमें सैंकड़ों लोग जुलूस के रूप में विभिन्न रास्तों से होकर कचहरी पहुंचे और वहां प्रदर्शन किया।

- Advertisement -
Ad image

राष्ट्रीय सचिव प्रदीप निर्वाल, प्रभारी सहारनपुर मंडल विदित चैधरी, फिशरमैन कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंजीदेवेन्द्र कश्यप, पूर्व मंत्री सईदुज्जमा, जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, शहराध्यक्ष अब्दुल्ला आरिफ, राकेश पुंडीर, आनन्द प्रकाश त्यागी, तारिक कुरैशी, अरशद राना ,कुलदीप मलिक, रविन्द्र बालियान, शेरबाज पठान, मुकेश शर्मा, शहराध्यक्ष अब्दुल्ला आरिफ, राकेश पुंडीर, आनन्द प्रकाश त्यागी, तारिक कुरैशी, कुलदीप मलिक, रविन्द्र बालियान, शेरबाज पठान, मुकेश शर्मा मौजूद रहे।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है
Leave a comment