सीटो पर उलझे समाजवादी और कांग्रेस, उत्तर प्रदेश में गठबंधन की आवश्यकता किसको ?

NCRKhabar Mobile Desk
3 Min Read

पंजाब बंगाल और बिहार के बाद अब उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद सामने आने लगे हैं। समाजवादी पार्टी द्वारा चतुराई दिखाते हुए 11 सीट कांग्रेस को देकर गठबंधन बनाने के दाव से उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद आहत है। यद्यपि कोई सामने आकर बोलने को तैयार नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भी इस शीर्ष नेतृत्व से बातचीत कहकर छोड़ दिया है किंतु अंदर खाने का समाचार ये है कि कांग्रेस का बड़ा धड़ा इस गठबंधन को जारी रखने के पक्ष में नहीं है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

उत्तर प्रदेश की राजनीति की समझ रखने वाले कांग्रेसी अब कह रहे है काँग्रेस को ये चुनाव समाजवादी पार्टी के साथ नहीं लड़ना चाहिए । प्रदेश कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि समाजवादी पार्टी का बेस वोटर राम मन्दिर और मोहन यादव की लहर में भाजपा को वोट करेगा,जब अखिलेश के पास बेस वोटर ही नहीं हैं तो गठबंधन कैसा?

- Advertisement -
Ad image

मुस्लिम वोटो की दावेदारी पर भी कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि लोकसभा चुनावो में कांग्रेस ही बीजेपी को देश भर में टक्कर दे सकती है ऐसे में मुस्लिम एक तरफा काँग्रेस के साथ हैं और वो  गठबंधन को सिर्फ काँग्रेस की वजह से वोट करेगा।

कांग्रेस के नेता यह भी दावा कर रहे हैं कि अगर कांग्रेस अखिलेश यादव के साथ उत्तर प्रदेश में गठबंधन करती है वो समाजवादी पार्टी को 2027 के लिए आक्सीजन दे देगी, जो कांग्रेस के लिए ही घातक होगा । अखिलेश यादव गठबंधन में सिर्फ अपना वोट शेयर बचाने के लिए हैं क्योंकि वह भी जानते हैं अगर अकेले लड़े तो 3% पर आ जाएंगे ।

कांग्रेस के तमाम नेता भी ये मान रहे हैं कि अगर 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अकेले लड़ती है तो सीटों पर भले ही बहुत प्रभाव न दिखे किंतु प्रदेश कांग्रेस कैडर के तौर पर और वोट प्रतिशत में मजबूत होगी जिसके जरिए 2027 में उत्तर प्रदेश में बड़े विपक्ष के तौर पर कांग्रेस को स्थापित किया जा सकता है।

ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व उत्तर प्रदेश में भी अकेले या फिर बीएसपी के साथ चुनाव लड़ता हुआ दिखाई दे सकता है।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है