मेट्रो की मांग को लेकर लगातार जारी है विरोध प्रदर्शन, नेताओं की चुप्पी से बढ़ी नाराज़गी,कार-बाइक रैली कर दिखाएंगे ताक़त

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

ठंड और बारिश के बावजूद ग्रेटरो वेस्ट के निवासियों का मेट्रो की मांग पर प्रदर्शन लगातार जारी है। बड़ी संख्या में निवासी एक मूर्ति पर जुटे और सवाल उठाया कि आखिर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इतनी अनदेखी क्यों। नोएडा, ग्रेटर नोएडा में सार्वजनिक परिवहन की तमाम सुविधाएं, लेकिन ग्रेटर नोएडा वेस्ट में कुछ भी नहीं।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

आंदोलन में अहम भूमिका निभा रहे दीपांकर कुमार, राजकुमार, रोहित मिश्रा, आरसी भट्ट, अशोक श्रीवास्तव, अनिल रात्रा, अनुराग खरे ने कहा है कि मेट्रो के नाम पर सिर्फ़ ग्रेटर नोएडा वेस्ट में वोट लिया जाता है और फ़्लैट बेचे जाते हैं, लेकिन मेट्रो का अभी तक कोई अता-पता नहीं है। इसलिए अब कार-बाइक रैली निकालेंगे और फिर जंतर-मंतर पर दोबारा धरना देने जाएंगे।

लगातार मेट्रो को लेकर आंदोलन में शामिल हो रहे सीवी सिंह, सुधांशु किशोर, गंगेश कुमार, हिमांशु प्रकाश, अनुप दुबे, विपिन प्रसाद, सीपी शर्मा, कुंदन श्रीवास्तव, रवींद्र सिन्हा, राकेश रुहेला, नवीन राठौड़, रंजना सिंह, शैलेश कुमार सिंह, योगेश श्रीवास्तव, एलडी शर्मा, बीबी बलेचा, मुकेश गोयल, अविनाश कुमार, शैलेंद्र कुमार, संजय चटर्जी सहित कई सोसायटियों के रेज़ीडेंट्स ने कहा है कि पीछे हटने का सवाल ही नहीं है। मेट्रो हमारा अधिकार है और हमें जल्द से जल्द मेट्रो मिलनी चाहिए। सभी लोगों ने एक स्वर में कार-बाइक रैली और जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन पर अपनी सहमति दी है।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है