उत्तराखंड अवैध मदरसा पर चला बुलडोजर तो भड़के कट्टरपंथी, दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश

NCR Khabar News Desk
2 Min Read

उत्तराखंड में धामी सरकार का बुलडोजर लगातार अतिक्रमण के खिलाफ चल रहा हैI इसी कड़ी में भारी पुलिस बल के साथ नगर निगम की टीम मलिक के बगीचे पहुंची। यहां अवैध मदरसे और नमाज स्थल को जेसीबी से तोड़ने का काम शुरू ही हुआ था कि मुस्लिम महिलाओं और युवकों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। पुलिस फोर्स की ओर से हवाई फायरिंग की गई है. हालात पर काबू पाने के लिए कई थानों की पुलिस बुलाई गई है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

दंगाइयों ने पुलिस के थाने को ही फूंक दिया है जिसके बाद कम धामी ने सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हैं क्षेत्र में भारी पुलिस बल मौजूद है और कर्फ्यू लगा दिया गया है पुलिस प्रशासन ने दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए हैं पुलिस से मिल रही जानकारी के अनुसार कल शुक्रवार को हल्द्वानी को बंद रखने के आदेश दिए गए हैं ।

मुख्यमंत्री ने घटना को देखते हुए देहरादून में हाई लेवल मीटिंग बुलाई हुई है उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई घटना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए प्रशासन को उपद्रवियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। देवभूमि उत्तराखण्ड में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले किसी भी दंगाई को बख्शा नहीं जाएगा।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है