सावधान, मौसम हो रहा बेईमान:-मौसम विभाग से आई चेतावनी

NCR Khabar Internet Desk
1 Min Read

आज तड़के दिल्ली।एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई और बीते 2 दिनों से तीव्र और ठंडी हवाये चल रही है। जिसके कारण धूप की तेजी के बाद भी गर्म महसूस नही हुई।

मौसम विभाग के अनुसार सक्रिय चल रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। ऐसा अगले 3 से 4 दिन तक और चलने वाला है।

- Advertisement -
Ad image

40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से कहीं-कहीं हवा चल सकती है, जबकि पश्चिमी यूपी में कई जगह ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। आगरा, अलीगढ़, बागपत, बिजनौर, एटा, फिरोजाबाद, हाथरस, मथुरा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली व आसपास ओलावृष्टि के आसार हैं।

प्रदेश में दिन का तापमान 24 डिग्री से अधिक ही रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आगरा, अलीगढ़, अमरोहा, बदायूं, बरेली, बागपत, बिजनौर, बुलंदशहर, एटा, फिरोजाबाद, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, हाथरस, कासगंज, मैनपुरी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर, सहारनपुर, संभल, शामली व आसपास के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है