पूरी ताकत के साथ लोकसभा चुनाव लड़ेगी सपा :आईएनडीआईए गठबंधन की सयुंक्त प्रेस वार्ता में बोले डा महेंद्र नागर

NCR Khabar Internet Desk
3 Min Read

हफ्ते भर प्रत्याशी को लेकर मची रार के बाद गुरुवार रात को समाजवादी पार्टी ने डॉक्टर महेंद्र नगर को प्रत्याशी घोषित कर दिया ।इसके बाद शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में आईएनडीआईए गठबंधन की सयुंक्त प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए समाजवादी पार्टी एवं आईएनडीआईए गठबंधन के प्रत्याशी डॉ महेन्द्र नागर ने कहा कि गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट पर आईएनडीआईए गठबंधन पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगा और विजय हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी से आम जनता का बुरा हाल है। भाजपा अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए तरह-तरह के प्रोपगेंडा अपना रही है। देश और प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। चौतरफा आम जनता का शोषण हो रहा है ।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

सपा जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा राजनैतिक लाभ लेने के लिए देश में लोकतंत्र की हत्या करा रही है। आज देश में सरकारी तंत्र के माध्यम से खौफ का माहौल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकसभा चुनाव पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता भाजपा की नाकामियों को जनता तक पहुंचाकर पार्टी को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। 

- Advertisement -
Ad image
प्रेस वार्ता का अनकट वीडियो सिर्फ एनसीआर खबर डिजिटल पर

राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी जी ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में पूरे देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल है, भाजपा सरकारी संस्थाओं का अपने लाभ के लिए गलत इस्तेमाल कर रही है । लोकतंत्र की रक्षा व जनहित के लिए भाजपा को देश से उखाड़ फेंकना जरूरी है।

प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता राहुल अवाना, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भाटी, लोकसभा प्रभारी वीर सिंह यादव, सपा महानगर अध्यक्ष आश्रय गुप्ता, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर, आम आदमी पार्टी महासचिव राकेश अवाना, विवेक शर्मा, फकीर चंद नागर, इंदर प्रधान, सुनील चौधरी, गजराज नागर, नरेंद्र नागर, सुनील देवटा, सुधीर तोमर, कृशान्त भाटी, राजेश रोही, महेश भाटी, लोकेश जनमेदा, अमित भाटी, रोहित मत्ते गुर्जर, दीपक नागर, मोहित यादव, अक्षय सिंह भाटी, शैलेंद्र भाटी, दिगंबर सिंह, कवित गुर्जर, कुलदीप भाटी हैप्पी पंडित, सागर शर्मा, बबली भाटी आदि मौजूद रहे।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है