भाजपा ने आतिशी को भेजा मानहानि का नोटिस, कहा- BJP में शामिल होने के ऑफर का सबूत दें

superadminncrkhabar
1 Min Read

भाजपा ने आतिशी के BJP में शामिल होने के ऑफर के आरोपों के बाद उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा है। दरअसल आप मंत्री आतिशी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि उन्हें भाजपा में शामिल होने का ऑफर आया है। करीबी व्यक्ति के माध्यम से उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया है। उन्हें कहा गया है कि भाजपा में शामिल होकर राजनीतिक करिअर बचा लो, अन्यथा महीने भर में ईडी गिरफ्तार कर लेगी। कुछ दिनों में उनके आवास, रिश्तेदारों व परिवार वालों के घर रेड होगी और समन भेजे जाएंगे

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, ‘हमने (दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी) को सबूत देने के लिए कानूनी नोटिस दिया है, हम उन्हें भागने नहीं देंगे। इस बार उन्हें जवाब देना होगा। आतिशी के कल बयान पर हमने कहा था कि आप झूठ बोल रही हैं। आपके आरोप बेबुनियाद हैं। हमने कल शाम तक उन्हें माफी मांगने का समय दिया था, अब वह समय खत्म हो चुका है और उन्हें मानहानि का नोटिस दिया गया है।

Share This Article