यथार्थ अस्पताल के पीछे बंबू नेशन रेस्टोरेंट में लगी आग, पुलिस ने समय रहते आग को बुझाया

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 1 में यथार्थ अस्पताल के पीछे बने रेस्टोरेंट बंबू नेशन में आग लगने का समाचार है आग लगने की सूचना पर स्थानीय पुलिस ने वहां पहुंचकर लोगों की मदद से उसे आग को बुझा दिया पुलिस के अनुसार कोई जनहानि नहीं है ।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

शॉर्ट सर्किट से आग लगने का कारण बताया जा रहा है पुलिस के अनुसार रेस्टोरेंट के मालिक वहीं मौजूद था । स्थानीय लोगों ने आरोप लगाए की ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 1 के चारों ओर गांव की आबादी में बड़े-बड़े रेस्टोरेंट और अवैध बैंकट हॉल तक खुलवा दिए हैं , जिनमें फायर सेफ्टी और सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है ।

- Advertisement -
Ad image

वही सोसाइटी में रहने वाले कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया है कि पुराने मैप के अनुसार सेक्टर 1 की समिति के पीछे की सड़क के सामने एक ग्रीन बेल्ट मौजूद थी जिसको बाद में अधिकारियों की मदद से आबादी की जमीन के नाम पर कब्जा लिया गया और वहां बड़े-बड़े मार्केट और शोरूम बना दिए गए हैं जिनमें रेस्टोरेंट से लेकर बैंक्विट हॉल तक चल रहे हैं । इन सभी में सेफ्टी की कोई जांच नहीं की जाती है ना ही प्रॉपर एग्जिट प्वाइंट बनाए जाते हैं ।  ऐसे मार्क सर यहां आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती है।

वहीं कुछ समाजसेवियों का कहना है कि पूरे ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गांव में आबादी के नाम पर सड़कों के किनारे इस तरीके के अवैध मार्केट बन गए हैं । हालात तो ये है कि प्राधिकरण की नाक के नीचे ग्लैक्सी मॉल के सामने गांव की जमीन पर बड़े-बड़े शोरूम तक खुल गए हैं। पर प्राधिकरण के अधिकारियों को ये सब दिखाई नही देता है या वो देखना नही चाहते है

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है