रैली से पहले गौतम बुद्ध नगर में इंडिया गठबंधन को एक और झटका : बुलंद सिटी माल घोटाले की जांच में घिरे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आशा यादव और हरेन्द्र यादव ने थामा भाजपा का साथ

NCR Khabar News Desk
3 Min Read

लोकसभा चुनावों में गौतम बुद्ध नगर सीट पर जीत के लिए संघर्ष कर रही समाजवादी पार्टी नीत इंडिया गठबंधन को एक और झटका लगा है। बुलंद सिटी माल घोटाले की जांच में घिरे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आशा यादव और हरेन्द्र यादव ने गुरुवार को सिकंदराबाद विधानसभा क्षेत्र के झाझर में सीएम योगी की जनसभा के मंच पर सीएम योगी के आने से पूर्व ही भाजपा ज्वाइन कर ली और साइकिल छोड़ कमल के फूल को अपना लिया। समाजवादी पार्टी सुप्रीमो की रैली से एक दिन पूर्व हुए इस घटनाक्रम ने एक बार फिर से चुनावों में नेताओं के दल बदलने पर प्रश्न उठा दिए है I

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

जिला पंचायत अध्यक्ष आशा यादव और हरेन्द्र यादव के भाजपा में आने पर गौतम बुद्ध नगर के भाजपा प्रत्याशी डा. महेश शर्मा ने दावा किया कि भाजपा का कुनबा बढ़ रहा है वहीं सपा नेताओं ने इसे जांच से बचने के लिए भाजपा की शरण में जाना बताया है I

- Advertisement -
Ad image

सपा के जिला अध्यक्ष मातलूब अली का कहना है कि जांच की आंच उनके दामन तक पहुंचती उससे पहले ही उन्होंने भाजपा ज्वॉइन कर ली। वहीं भाजपाई सूत्रों की मानें तो भाजपा ने गौतमबुद्धनगर सीट पर यादव वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए ये कार्ड खेला है। हरेंद्र यादव का 24 क्षेत्र के यादवों पर खास प्रभाव भी है।

आपको बता दें बुलंदशहर जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान भाजपा विधायक प्रदीप चैधरी ने सदन में बुलंदशहर के बुलंद सिटी मॉल के निर्माण, आवंटन, राजस्व उपयोग आदि में अनियमिताओं और भ्रष्टाचार होने के आरोप लगाते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ से मामले की जांच की मांग की थीI जिसके बाद चार दिन पूर्व बुलंदशहर में शान द्वारा गठित एसआईटी की टीम ने बुलंद सिटी मॉल का भौतिक निरीक्षण शुरू की थी। जांच की आंच की लपटें सपा रालोद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरेंद्र यादव और उनकी पत्नी आशा यादव की तरफ बढ़ रही थी। रालोद उस समय एनडीए का हिस्सा नहीं था।

आपको बता दें समाजवादी पार्टी के नेता राजकुमार भाटी ने 2 दिन पूर्व ही चुनावो में दल बदल रहे नेताओं को लेकर अपना दर्द सोशल मीडिया पर बयां किया था और कहा था ऐसे नेताओं के समर्थक उनको वोट ना दें I

- Advertisement -
Ad image

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है