अखिलेश की रैली के बाद पार्टी में मुस्लिम नेताओं की बगावत, जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी और प्रवक्ता राजकुमार भाटी पर लगाए गंभीर आरोप

NCR Khabar Internet Desk
4 Min Read

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट के सिकंदराबाद में हुई अखिलेश यादव की चुनावी जनसभा के बाद दादरी के मुस्लिम नेताओं का एक बड़ा वर्ग पार्टी जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी से बेहद नाराज दिखाई दे रहा है पार्टी के दो मुस्लिम नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपना त्यागपत्र पोस्ट कर दिया है ।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

दादरी समाजवादी पार्टी के दादरी नगर अध्यक्ष और अल्पसंख्यक मोर्चा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अकबर खान ने राजकुमार भाटी और के ऊपर तमाम आरोप लगाते हुए अखिलेश यादव को अपने त्यागपत्र दे दिए हैं दोनों के आरोप हैं कि अखिलेश यादव की चुनावी सभा में इन दोनों को मंच पर समुचित सम्मान नहीं दिया । एसी कार से आने वाले नेता मंच पर दिखाई दे रहे थे जबकि मुसलमानों को वहां सिर्फ दरी बिछाने के काम दे दिए गए।

- Advertisement -
Ad image

पार्टी नेताओं ने समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी पर मुसलमान को समुचित सम्मान न दिए जाने का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से लेकर अब तक सुधीर भाटी और राजकुमार भाटी लगातार मुस्लिम समाज के लोगों को अपमानित कर रहे हैंI पार्टी कार्यालय पर आए दिन मुस्लिम समाज के लोगों का तिरस्कार किया जाता है इन्होंने हीन भावना से देखा जाता है दोनों नेता मुस्लिम समाज के नेताओं को पार्टी के किसी भी मंच पर सम्मान नहीं देते हैं लोकसभा चुनाव में भी मुस्लिम समाज के कार्यकर्ताओं से कोई चर्चा नहीं की जा रही है

मीडिया को दिए बयान में दादरी नगर अध्यक्ष अनीश यादव ने आरोप लगाए की पार्टी के अल्पसंख्यक समाज के वरिष्ठ और बुजुर्ग कार्यकर्ताओं का अखिलेश यादव की चुनावी सभा में जिला संगठन द्वारा लगातार न सिर्फ अनदेखी की गई बल्कि उन्हें मंच पर भी नहीं बुलाया गया था कि अल्पसंख्यक समाज के कार्य करता उनको मंच पर सम्मान दिया जाएगा यह मुस्लिम समाज का अपमान है और इसलिए अपने समाज के अपमान के चलते में मैं समाजवादी पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है

वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष अकबर खान ने कहा की पार्टी में मुस्लिम समाज के नेताओं को भीड़ बढ़ने के लिए उपयोग किया गया है जबकि विपरीत परिस्थिति के बावजूद मुसलमान समाजवादी पार्टी के लिए भारी संख्या में मतदान करता है पार्टी के जिला स्तरीय नेता मुस्लिम समाज को सिर्फ वोट बैंक मानकर चल रहे हैं । सम्मान नहीं तो मतदान भी नहीं होगा इसलिए उन्होंने अपना त्यागपत्र अखिलेश यादव को भेज दिया है ।

वहीं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी ने एनसीआर खबर से दावा किया कि शाम तक सभी लोगों को मना कर मामला सुलझा लिया जाएगा। लेकिन बड़ा प्रश्न यह है कि चुनाव में जब मैच 5 दिन बाकी हैं तब भी अगर पार्टी में इस तरीके से नाराजगी के स्वर एक बड़े वोट बैंक के नेताओं की तरफ से उभर रहे हैं तो क्या वाकई समाजवादी पार्टी में सब कुछ सही है या फिर चुनावों के परिणाम इसके कारण परिवर्तित हो सकते हैं।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है