राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। एयरपोर्ट के टर्मिनट-1 पर बारिश की वजह से छत गिरने से वहां मौजूद कई कारें दब गईं। हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक शख्स की मौत हो गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची है। रेस्क्यू का काम शुरू कर दिया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 से सभी उड़ानों को निलंबित कर दिया गया है और चेक-इन काउंटर बंद कर दिए गए हैं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू आईजीआई एयरपोर्ट पर पहुंचे हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री ने कहा पूरी तरीके से जांच के बाद ही कल से टर्मिनल वन को शुरू किया जाएगा। मृतक को 20 लाख और घायलों को तीन लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया गया है। टर्मिनल-1 को पूरी तरह खाली करा दिया गया है।
भारी बारिश से दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 की छत गिरी,एक की हुई मौत, छह घायल
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
panchag
- शिक्षाविद मुकेश शर्मा की सामाजिक पहल: 10,000 परिवारों तक पहुँचने का संकल्प पूर्ण, रविवार को नोएडा में 1,000 से अधिक सहयोगी कर्मियों को बांटे गए कंबल और उपहार November 22, 2026रुपिका भटनागर। सर्दियों के आगमन के साथ ही नोएडा के प्रमुख समाजसेवी, शिक्षाविद् एवं उद्यमी मुकेश शर्मा ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (Corporate Social Responsibility) यानी CSR के तहत अपनी सामाजिक पहल “एक दीया उनके नाम, जो पूरे साल हमारे घरों को रोशन करते हैं” को विस्तार दिया है। इस अभियान के तहत रविवार को नोएडा […]रुपिका भटनागर
- नोएडा: समाजसेवी मुकेश शर्मा की बड़ी पहल, खाटू श्याम एवं मेहंदीपुर बालाजी के लिए निःशुल्क बस सेवा से लाभान्वित हो रहे हैं हजारों श्रद्धालु November 21, 2026नोएडा। समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए, नोएडा के प्रमुख समाजसेवी मुकेश शर्मा द्वारा प्रत्येक शुक्रवार को श्री खाटू श्याम जी और मेहंदीपुर बालाजी के दर्शनार्थ आयोजित की जाने वाली निःशुल्क बस सेवा निरंतर जारी है। इस पुनीत कार्य के माध्यम से अब तक हजारों श्रद्धालु सुगमतापूर्वक धार्मिक यात्रा संपन्न कर चुके […]Page3 Reporter
- मुजफ्फरनगर: सुनील कुमार सिंह ने संभाला जिलाधिकारी का पदभार, कानून व्यवस्था और जन कल्याणकारी योजनाओं पर दिया जोर November 21, 2026मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने शनिवार शाम को जनपद मुजफ्फरनगर के नए जिलाधिकारी (डीएम) के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार में पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ औपचारिक परिचय बैठक की और अपनी भावी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। पदभार संभालने के बाद […]Page3 Reporter
Latest News
Sign Up for Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
[mc4wp_form id=”847″]


