सेक्टर 72 में पार्किंग के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट

NCR Khabar Internet Desk
1 Min Read

नोएडा सेक्टर 72 में पार्किंग को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई और एक पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे व बल्ले से कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मारपीट और कार को क्षतिग्रस्त करते हुए देखा जा रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर कोतवाली सेक्टर 113 पुलिस में दोनों पक्षों को आने पर बुलाया है और मामले की जांच कर रही है। 

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

पुलिस के मुताबिक सेक्टर 72 में रहने वाले राजीव चौहान और नितिन के बीच गाड़ी खड़ी करने को लेकर रविवार शाम को विवाद हो गया था। नितिन के पक्ष के लोगों ने पहले राजीव चौहान के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद घायल राजीव चौहान के बेटों ने नितिन की गाड़ी में तोड़फोड़ की और कार को बल्ले व डंडे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। 

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है