ग्रेटर नोएडा में किसानों के खिल उठे चेहरे : पाली और अजायबपुर के 130 किसान आबादी भूखंडों का ड्रा संपन्न

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने पाली और अजायबपुर के किसानों के 130 भूखंडों का ड्रा शुक्रवार को संपन्न कराया। आवासीय भूखंड पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे। 6% किसान आबादी विभाग की तरफ से इन किसानों को जल्द ही आवंटन पत्र भी जारी कर दिए जाएंगे।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शुक्रवार को पाली व अजायबपुर के किसानों के समान आकार वाले 130 आवासीय भूखंडों के ड्रा को संपन्न कराया। एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव की अध्यक्षता वाली समिति ने एसीईओ प्रेरणा सिंह, एसडीएम जितेंद्र गौतम व रामनयन सिंह, ओएसडी नवीन कुमार सिंह, प्रबंधक प्रमोद कुमार समेत अन्य अधिकारियों और किसानों की मौजूदगी में ड्रा संपन्न कराया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ऑडिटोरियम में शाम 4 बजे ड्रॉ शुरू हुआ और लगभग दो घंटे चला।

- Advertisement -
Ad image

जुनपत की तरह ही अन्य गांवों के पात्र किसानों को भी आबादी के भूखंड आवंटित किए जाएंगे। इसके लिए प्राधिकरण के सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए जा चुके हैं।

एनजी रवि कुमार , सीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

इस ड्रा में समान आकार वाले पाली के 114 भूखंडों और अजायबपुर के 18 भूखंडों को शामिल किया गया। एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि ड्रा की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब किसानों के नाम शीघ्र ही आवंटन पत्र जारी किया जाएगा तथा रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।

अजायबपुर में कुल 32 किसानों को छह फीसदी भूखंड दिए गए हैं, जिनमें समान आकार वाले 18 भूखंडों का आवंटन ड्रा के माध्यम से किया गया। वहीं, पाली में 184 भूखंडों का आवंटन किया गया, जिसमें से समान आकार वाले 70 भूखंडों का आवंटन ड्रा के जरिए किया गया।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है