यौन शोषण के आरोपी भाजपा महानगर अध्यक्ष ने दिया त्यागपत्र

NCRKhabar Mobile Desk
2 Min Read

फिल्म अभिनेत्री के आरोपों से बैक फुट पर आए सहारनपुर के महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा दे दिया । बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष को भेजे अपने त्यागपत्र में पुनीत त्यागी ने आरोपी को भी बुनियाद बताते हुए नैतिकता के आधार पर पक्ष छोड़ने की बात है।

- Support Us for Independent Journalism-
Ad image

आपको बता दें बॉलीवुड में 20 साल के करियर में पढ़ाई सबसे ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी है अभिनेत्री ने मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर वीडियो अपलोड कर कर पुनीत त्यागी पर यौन शोषण का आरोप लगाया था सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अभिनेत्री ने कहा था कि पति से तलाक के बाद वह अपने इकलौते बेटे की परवरिश की जिम्मेदारी उठा रही है ऐसे में पुनीत ने उनके बेटे से प्यार जाता था उन्हें फूल बेचकर बहला लिया और इसके बाद उनका यौन शोषण करता था बाद में उन्हें पता लगा पुनीत के दूसरी महिलाओं से भी संबंध है।

अभिनेत्री ने कहा था कि उनके पास पुनीत के फोटो और वीडियो भी है जिनको वह सामने जल्द आएगी। बीजेपी नेता पर आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस महाराष्ट्र के नासिक में एक मुस्लिम परिवार में पैदा हुई। उसने साल 1998 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. अब तक वह 250 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने साल 2013 में गुजरात के रहने वाले व्यापारी से शादी कर हिंदू धर्म अपना लिया था। जिसके बाद फिल्मों से ब्रेक लेकर मुंबई से गुजरात चली गईं। इसी बीच उनका एक बेटा हुआ, लेकिन साल 2018 में ही उनका तलाक हो गया। जिसके बाद वह अपने बेटे के साथ मुंबई आकर दोबारा फिल्मों में काम करने लगीं।

Share This Article
एनसीआर खबर दिल्ली एनसीआर का प्रतिष्ठित हिंदी समाचार वेब साइट है। एनसीआर खबर में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय,सुझाव और ख़बरें हमें mynews.ncrkhabar@gmail.com पर भेज सकते हैं या 09654531723 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं हम आपके भरोसे ही स्वतंत्र ओर निर्भीक ओर दबाबमुक्त पत्रकारिता करते है I इसको जारी रखने के लिए हमे आपका सहयोग ज़रूरी है I अपना सूक्ष्म सहयोग आप हमे 9654531723 पर PayTM/ GogglePay /PhonePe या फिर UPI : 9654531723@paytm के जरिये दे सकते है